Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विजय-रश्मिका की शादी के बीच OTT पर धड़ल्ले से सर्च हुई ये फिल्म, IMDb से मिली है 7.7 की रेटिंग

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 08:27 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी रचा ली है। इस बीच इन दोनों की सुपरहिट फिल्म ओटीटी पर धड़ल्ले से सर्च की जा रही है। ...और पढ़ें

    विजय और रश्मिका की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय और रश्मिका की फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. एक दूजे के हुए रश्मिका और विजय

    2. ओटीटी पर छाई दोनों की ये फिल्म

    3. 8 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में साउथ सिनेमा के कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी रचाई है। धूमधाम से इनका विवाह संपन्न हुआ और सोशल मीडिया पर लेटेस्ट वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके अलावा रश्मिका और विजय की एक मूवी भी ओटीटी पर धड़ल्ले से सर्च की जा रही है। 

    यही नहीं इस फिल्म में मौजूद दोनों की शादी वाले सीन्स की तस्वीरें भी खूब छाई हुई हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है और ओटीटी पर इसे कहां देख सकते हैं। 

    ओटीटी पर छाई ये मूवी

    जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। कमर्शियल तौर पर इन दोनों की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। माना जाता है कि इस फिल्म से इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। मूवी की कहानी में ये भी दोनों पहले अजनबी होते, फिर प्रेमी और प्रेमिका बनते हैं और अंत में जाकर शादी के बंधन में बंध जाते हैं। 

    यह भी पढ़ें- 200 मेहमान... कोडवा परंपरा... इस वजह से स्पेशल रही Vijay-Rashmika की शादी

    verosh

    रोमांटिक जॉनर वाली ये फिल्म ऑडियंस को खूब पसंद आती है। हिंदी बेल्ट में भी इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है। बता दें कि यहां बात विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी गीता गोविंदम (Geetha Govindam) के बारे में की जा रही है। इस मूवी को आप दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    geetha govindam ott (1)

    जी5 (Zee5) और जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गीता गोविंदम को आसानी से देखा जा सकता है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बीच इन दोनों की सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदा को ओटीटी पर खूब देखा जा रहा है। इसके अलावा इन दोनों कलाकारों की जोड़ी फिल्म डियर कॉमरेड में भी नजर आ चुकी है। 

    IMDB रेटिंग में टॉपर

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर गीता गोविंदम की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। मालूम हो कि 8 साल पुरानी इस मूवी को आईएमडीबी ने 7.7/10 की रेटिंग दी है। 

    यह भी पढ़ें- रेड सिल्क साड़ी, ऊपर से लेकर नीचे तक गोल्ड से लदी नजर आई Rashmika Mandanna; वरमाला के समय भर आई आंखें