Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ginny Weds Sunny 2 on OTT: डेढ़ महीने बाद ओटीटी पर आई अविनाश तिवारी की फिल्म, कब और कहां हो रही स्ट्रीम?

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 09:29 PM (GMT+05:30)

    Ginny Weds Sunny 2 On OTT: अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोम-कॉम ड्रामा गिन्नी वेड्स सनी 2 थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आ गई है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आई गिन्नी वेड्स सनी 2। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ओटीटी पर आई गिन्नी वेड्स सनी 2। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई गिन्नी वेड्स सनी 2

    2. अविनाश तिवारी-मेधा शंकर ने निभाई मुख्य भूमिकाएं

    3. बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी रोमांटिक फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की लेटेस्ट रिलीज रोम-कॉम ड्रामा गिन्नी वेड्स सनी 2 (Ginny Weds Sunny 2) अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है।

    करीब डेढ़ महीने बाद अविनाश और मेधा की रोमांटिक फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 बड़े पर्दे से हटकर दर्शकों के लिए ऑनलाइन स्ट्रीम की जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर न सही, लेकिन ओटीटी पर आते ही फिल्म ने धमाल मचा दिया है।

    बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप

    विक्रांत मैसी और यामी गौतम स्टारर फिल्म गिन्नी वेड्स सनी की सीक्वल गिन्नी वेड्स सनी 2 इसी साल 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बजट का आधा भी वसूल नहीं कर पाई थी। 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने महज 1.52 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक) किया था।

    किस ओटीटी पर है गिन्नी वेड्स सनी 2

    खैर, बड़े पर्दे पर भले ही अविनाश तिवारी की फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अब यह ओटीटी पर आ गई है। यह रोमांटिक ड्रामा इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत झा ने किया। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी थी।

    यह भी पढ़ें- 7 महीने बाद OTT पर आई 1 घंटे 49 मिनट की सुपरहिट फिल्म, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में किया कब्जा

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    गिन्नी वेड्स सनी 2 की कहानी दो अलग-अलग नेचर वाले लोगों की है, जो अरेंज मैरिज करते हैं। मैट्रिमोनियल पर मिले छोटे शहर के रेसरल सनी (अविनाश) और शहर की छोरी (मेधा) की शादी तो हो जाती है, लेकिन जब दोनों की एक-दूसरे के बारे में सच्चाई सामने आती है तो उनकी जिंदगी में असली परेशानी शुरू होती है।

    फिल्म में अविनाश और मेधा के अलावा लिलेट दुबे, गोविंद दुबे, गोपी भल्ला और रोहित चौधरी अहम भूमिकाओं में हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 29 on OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई 9.1 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म, दिल छू लेगी अनोखी प्रेम कहानी