4 सीजन, 20 एपिसोड और 'मिश्रा परिवार'; पांचवे सीजन के साथ आ रही OTT की सबसे जबरा सीरीज
टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज का नया सीजन आ रहा है। पहले चार सीजंस से इस वेब सीरीज ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था। ...और पढ़ें

गुल्लक सीजन 5 का हुआ ऐलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी (OTT) की सुपरहिट वेब सीरीज में एक नाम गुल्लक (Gullak) का भी है। मिडिल क्लास फैमिली की छोटी-छोटी खुशियां, नोक-झोंक और संघर्ष को दिखाने वाली इस सीरीज के पहले सीजन ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया था।
अब तक गुल्लक के चार सीजंस आ चुके हैं और चारों सुपरहिट रहे। अब TVF अपनी सुपरहिट वेब सीरीज गुल्लक का पांचवां सीजन लेकर आ रहे हैं। पांचवें सीजन का ऐलान हो गया है।
गुल्लक सीजन 5 का ऐलान हुआ
टीवीएफ ने अपनी सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' (Sapne Vs Everyone) की सफलता के बाद गुल्लक के पांचवें सीजन का ऐलान किया। मेकर्स ने पांचवें सीजन की स्टार कास्ट की एक फोटो शेयर करते हुए एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। दरअसल, गुल्लक 5 में अन्नू के किरदार में अब 12वीं फेल फिल्म के अभिनेता अनंत जोशी (Anant Joshi) में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
इस सीरीज का ऐलान करते हुए कैप्शन में लिखा, "ऐसा लग रहा है, मिश्रा निवास में कुछ बदल गया है। आपको भी समझ आ रहा है क्या?"
यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज
20 एपिसोड से ओटीटी पर किया राज
गुल्लक का पहला सीजन साल 2019 में हुआ था। यह ओटीटी का सबसे हिट शो बन गया था। पहले सीजन की सफलता के दो साल बाद दूसरा सीजन 2021 में आया, फिर 2022 में तीसरा और 2024 में चौथा सीजन आया था। सभी सीजन में पांच-पांच एपिसोड्स आए थे। सभी सीजन ने ओटीटी पर गर्दा उड़ा दिया था। यह ओटीटी की मोस्ट व्यूड सीरीज में से एक है।
खबरें और भी
कहां देख सकते हैं गुल्लक?
2019 में गुल्लक सीजन 1 TVF के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आया था और बाद में सोनीलिव (SonyLiv) ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए थे। इसके सभी सीजंस सोनीलिव पर मौजूद है। पांचवां सीजन भी सोनीलिव पर ही आएगा, लेकिन कब? अभी इसकी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, चर्चा है कि जून के महीने में यह ओटीटी पर दस्तक दे सकता है।