House of the Dragon Season 3 की रिलीज से उठा पर्दा, 1 मिनट 23 सेकंड के टीजर ने मचाया तहलका
House of the Dragon Season 3 Teaser: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का टीजर जारी हो गया है। यह कब और कहां रिलीज होगा, जानिए डिटेल्स... ...और पढ़ें

रिलीज हुआ हाउस ऑफ द ड्रैगन 3 का टीजर। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड वेब सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का तीसरा सीजन (House of the Dragon Season 3) रिलीज होने की तैयारी में है। सीरीज का धमाकेदार टीजर जारी हो गया है।
'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3' को लेकर काफी समय से इंतजार था। अब आखिरकार इसका टीजर आ गया है जिसे देख माना जा रहा है कि ये पिछले दो सीजन से भी खतरनाक होगा।
रिलीज हुआ हाउस ऑफ द ड्रैगन की टीजर
1 मिनट 23 सेकंड का 19 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। टीजर फुल ऑन ड्रामा, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है। सीरीज की झलक भर ने ही दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया गया है। यह पहले और दूसरे सीजन की तरह ही धमाकेदार होने वाला है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर नंबर 1 बनी ये सीरीज, दिमाग को सन्न कर देगी 6 एपिसोड वाली थ्रिलर; रहस्यों से भरी है कहानी
क्या है तीसरे सीजन की कहानी?
सीरीज के तीसरे सीजन की कहानी टारगेरियन सिविल वॉर के इर्द-गिर्द घूमेगी। एगॉन के घायल होने के बाद एमोंड टार्गेरियन के आयरन थ्रोन पर कब्जा कर लेगा जिसके बाद पावर के लिए रेनेरा और एगॉन के बीच युद्ध शुरू होगा। कहानी सत्ता की लालच और खून खराबे से आगे बढ़कर एक खतरनाक मोड़ लेगी।
गेम ऑफ थ्रोन्स की है प्रीक्वल
'हाउस ऑफ द ड्रैगन', अमेरिकन थ्रिलर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) की प्रीक्वल सीरीज है। इसमें गेम ऑफ थ्रोन्स से 200 साल पहले हाउस टारगेरियन के धीरे-धीरे टूटने की कहानी है। इस सीरीज में मैट स्मिथ, ओलिविया कूक, एम्मा डी’आर्सी, स्टीव टूसेंट, सोनोया मिजुनो और फैबियन फ्रैंकल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगा हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3?
फिलहाल, मेकर्स की तरफ से 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3' की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन टीजर के साथ यह ऐलान किया गया है कि यह इसी साल जून के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर दस्तक देगी।