विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्पेंस से भरी 2 घंटे 48 मिनट की Thriller, सिनेमाघरों के बाद Hotstar पर गर्दा उड़ाने आ रही है फिल्म

Updated: Mon, 17 Aug 2026 04:36 PM (IST)

सिनेमाघरों के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन की हालिया थ्रिलर फिल्म (Thriller Film) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की तैयारी में है।

ओटीटी पर आ रही है फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर आ रही है फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक परिवार, 17 करोड़ की चोरी और किडनैपिंग... 2 घंटे 48 मिनट की लेटेस्ट फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रही है।

पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म एक महीने पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिला था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। हालांकि, इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

अब आखिरकार पता चल गया है कि पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड हीस्ट थ्रिलर कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है... 

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर फिल्म का धमाका

पृथ्वीराज सुकुमारन की जिस हीस्ट थ्रिलर के बारे में हम बात कर रहे हैं, वो है 'आई, नोबडी' (I, Nobody)। 9 जुलाई को सिनेमाघरों में आई निस्साम बशीर निर्देशित फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिव्यू मिले थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 

I Nobody Movie

'आई, नोबडी' मूवी हिट थी या फ्लॉप

40 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'आई, नोबडी' ने दुनियाभर में करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म सिनेमाघरों से उतरने के बाद आखिरकार ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी।

कब से ओटीटी पर आ रही है पृथ्वीराज की फिल्म?

हाल ही में जियो हॉटस्टार के सोशल मीडिया पेज पर 'आई, नोबडी' की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान किया गया। यह फिल्म 25 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। आप इसे मलयालम भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी देख सकते हैं।

I Nobody

फिल्म की कहानी

सरकारी कर्मचारी राजीवन् (पृथ्वीराज सुकुमारन) की है जो एक बैंक चोरी के दौरान फंस जाता है और डकैती में शामिल लोग उसे अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर कर देते हैं। ट्विस्ट तब आता है, जब सभी डकैत की मौत हो जाती है और पुलिस की नजरों में राजीवन चोरी के पीछे का मास्टरमाइंड बन जाता है। इसके बाद उसकी जिंदगी की असली चुनौतियां शुरू होती हैं।

यह भी पढ़ें- OTT पर नंबर-1 बनी 155 मिनट की रोमांटिक ड्रामा, IMDb से मिली है तगड़ी रेटिंग; Must Watch है फिल्म

यह भी पढ़ें- Hotstar नहीं, इस OTT पर हिंदी में आ रही है Maa Inti Bangaaram, कब से स्ट्रीम होगी सामंथा की एक्शन थ्रिलर?