इंडिया में धड़ल्ले से देखी जा रही है 8.3 IMDb रेटिंग वाली सीरीज, 8वें एपिसोड पर टिकी थी सबकी निगाहें
OTT पर एक नई सीरीज ने आते ही धमाल मचा दिया। 8 एपिसोड की थ्रिलर सीरीज को इंडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ सीरीज का क्रेज इतना तगड़ा होता है कि दर्शक हर एक सीजन और एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक हालिया ओटीटी सीरीज (OTT Series) का भी यही हाल है। दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बीच जून के महीने में तीसरा सीजन आया और तभी से यह दर्शकों के बीच छा गया है।
8 एपिसोड की सीरीज को इंडिया में भी खूब पसंद किया जा रहा है। पिछले दो महीने से यह ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। सबसे ज्यादा बेताबी तो 8वें एपिसोड की थी। चलिए आपको बताते हैं कि हम किस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं...
गेम ऑफ थ्रोन्स के टक्कर की सीरीज
यह वेब सीरीज है हाउस ऑफ द ड्रैगन का तीसरा सीजन (House of the Dragon Season 3)। यह गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज की प्रीक्वल सीरीज है जिसके दो सीजन पहले ही आ चुके हैं। पहला सीजन 2022 में आया था और दूसरा 2024 में। दोनों ही सीजन को गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) जितनी कामयाबी मिली और इसे खूब पसंद किया गया। करीब दो साल के इंतजार के बाद तीसरा सीजन जून में आया था।

हॉटस्टार पर छाए 8 एपिसोड्स
रयान कोंडल और जॉर्ज आर.आर. मार्टिन ने इस सीरीज को क्रिएट किया है। हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3 के 8 एपिसोड्स को इकट्ठा रिलीज नहीं किया गया है। हर एपिसोड को वीकली जारी किया गया। सीरीज का फाइनल एपिसोड (House of the Dragon Season 3 Finale Episode) 9 अगस्त को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आया। इस एपिसोड को लेकर काफी इंतजार किया जा रहा था।
खबरें और भी

इंडिया में ट्रेंड कर रही है सीरीज
ओलिविया कूक, मिली अलकॉक, मैट स्मित, इवान मिचेल जैसे सितारों से सजी 8.3 IMDb रेटिंग वाली यह सीरीज इंडिया में टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा किए हुए है। बात करें कहानी की तो सीरीज 'अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर' सीरीज के प्रीक्वल नॉवेल 'फायर एंड ब्लड' की घटनाओं पर आधारित है।