Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल बाद Netflix पर मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी से धमाका करेंगे Imran Khan, एक्टर ने किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:57 PM (IST)

    'जाने तू या जाने ना' के साथ फिल्मों में कदम रखने वाले इमरान खान (Imran Khan) कुछ वक्त के लिए लाइमलाइट से दूर हो गए थे लेकिन अब वे फिर से स्क्रीन पर चम ...और पढ़ें

    फिल्मों में वापसी करने जा रहे इमरान खान

    फिल्मों में वापसी करने जा रहे इमरान खान

    HighLights

    1. फिल्मों में वापसी करने जा रहे इमरान खान

    2. नेटफ्लिक्स पर आएगी एक्टर की नई फिल्म

    3. मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की फिल्मों में वापसी का उनके फैंस काफी इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने अब इसकी पुष्टि कर दी है। लगभग एक दशक के बाद वे बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

    एक दशक बाद इमरान खान की वापसी

    एक्टर इमरान खान ने आखिरकार एक दशक बाद फिल्मों में अपनी वापसी की पुष्टि कर दी है। वे 'अधूरे हम अधूरे तुम' नाम की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जो बड़े लोगों की प्रेम कहानी पर आधारित है। गुरफतेह पीरजादा स्टारर यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने डाला डाका, अजय देवगन की फिल्म ने किया करोड़ों का कलेक्शन

    Netflix पर कब रिलीज होगी फिल्म?

    एक्टर इमरान खान ने एक दशक बाद फिल्मों में अपनी वापसी की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी नेटफ्लिक्स (Netflix) ओरिजिनल फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' (Adhure Hum Adhure Tum) की शूटिंग पूरी कर ली है; यह फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसके इस साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है।

    imran khan (4)

    किस बारे में है इमरान की नई फिल्म?

    इमरान खान (Imran Khan) ने हाल ही में एक खास इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म एक 'मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी' है, जो उनकी जिंदगी के मौजूदा दौर को दर्शाती है। इस प्रोजेक्ट में गुरफतेह पीरजादा भी हैं। यह फिल्म 'कट्टी बट्टी' (2015) के बाद खान की लगभग दस साल बाद फिल्मों में वापसी है। 'कट्टी बट्टी' का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था और इसमें इमरान के साथ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी थीं।

    imran khan (5)

    इस अपडेट की पुष्टि करते हुए खान ने कहा, 'मैंने अभी-अभी एक नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है। 10 साल में यह मेरी पहली फिल्म है और अभी इसका पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। इसका नाम 'अधूरे हम अधूरे तुम' है। यह नेटफ्लिक्स के लिए है और इस साल के आखिर में रिलीज होगी। यह बड़ों के लिए बनी रोमांटिक कॉमेडी है... जो मेरी मौजूदा उम्र के हिसाब से एकदम सही है'।

    खबरें और भी

    imran khan (6)

    इमरान खान ने 2008 में जेनेलिया डिसूजा के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था।

    यह भी पढ़ें- Ameesha Patel ने किया रामायण के ट्रेलर का रिव्यू, रणबीर कपूर के 'श्रीराम' बनने पर बोलीं एक्ट्रेस