Zee5 पर नंबर-1 बनी मात्र 94 मिनट की नई फिल्म, दिलचस्प प्रेम कहानी छू लेगी दिल
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हाल ही में 94 मिनट की एक रोमांटिक फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसने ओटीटी पर आते ही नंबर-1 की कुर्सी कब्जा ली है। ...और पढ़ें
-1772982489731_m.webp)
जी5 पर नई फिल्म की धाक (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
जी5 पर धमाल मचा रही है नई फिल्म
94 मिनट की लव स्टोरी छू लेगी दिल
नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है ये मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी हर वीक कुछ न कुछ नया आता रहता है। बीते वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी रिलीज के साथ ही इस मूवी ने ट्रेंडिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है।
94 मिनट की लव स्टोरी ड्रामा इस फिल्म की कहानी आपका दिल आसानी से जीत लेगी। यही कारण है कि ओटीटी पर ये फैंस की फेवरेट बनी हुई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
जी5 पर छाई ये नई फिल्म
अक्सर देखा जाता है कि जिन फिल्मों की चर्चा सिनेमा गलियारे में कम होती है, वह कई मरतबा ओटीटी पर अपनी धाक जमाती है। ऐसी ही एक मूवी को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है उसकी कहानी एक बुजुर्ग दंपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बुढ़ापे में जाकर एक दूसरे तलाक लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- King को पसंद आया 'सूबेदार', Shah Rukh Khan ने किया अनिल कपूर की मूवी का रिव्यू

इसमें बुजुर्ग शख्स अपनी पत्नी के साथ रहना नहीं चाहता है, जिसकी वजह से उनके परिवार में काफी घमासन देखने को मिलता है। तलाक का मामला कोर्ट तक जा पहुंचता है, जहां इस कपल की खट्टी-मिट्ठी नोकझोंक देखने को मिलती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें जो बुजुर्ग महिला वह गंभीर बीमारी से भी जूझ रही है।
खबरें और भी
-1772983561649.jpg)
ऐसे में क्या इनका तलाक होता है या उम्र की सीमा पार करके इनका प्यार दोबारा से परवान चढ़ता है, उसके लिए आपको फिल्म जब खुली किताब (Jab Khuli Kitaab) को देखना पड़ेगा। इस मूवी में वेटरन कलाकार पंकज कपूर और डिंपल कपाडिया ने मुख्य भूमिका को अदा किया है। जबकि आयुष्मान खुराना और समीर सोनी जैसे एक्टर्स भी जब खुली किताब का हिस्सा हैं।
नंबर-1 बनी जब खुली किताब
जब खुली किताब को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही कारण है जो ये मूवी फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर नंबर-1 के पायदान पर बनी हुई है और धड़ल्ले से देखी जा रही है।