एक महीने पुरानी वेब सीरीज ने OTT पर डाला डेरा, भौकाल से भरपूर हैं 10 एपिसोड
ओटीटी पर मौजूदा समय में एक वेब सीरीज जमकर ट्रेंड कर रही है, जिसे एक महीने पहले ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। ...और पढ़ें

ओटीटी पर छाई ये सीरीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
10 एपिसोड वाली सीरीज ओटीटी पर छाई
रोमांच से भरपूर है सीरीज की कहानी
एक महीने पहले हुई थी ऑनलाइन स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आए दिन एक न एक वेब सीरीज और फिल्म को रिलीज किया जाता रहता है। कुछ थ्रिलर ऐसे होते हैं, जो हफ्तेभर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं और उसके बाद नीचे खिसकने लगते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो महीनेभर तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते रहते हैं।
इसी आधार पर हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिलहाल ट्रेंडिंग में बनी हुई है। जबकि उसकी रिलीज को एक महीने का वक्त गुजर चुका है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
ओटीटी पर इस सीरीज का भौकाल टाइट
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसे 3 अप्रैल 2026 को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। सीरीज के नाम की तरफ गौर किया जाए तो वह कप्तान है, जिसमें लीड रोल में अभिनेता साकिब सलीम में मौजूद हैं। इस सीरीज ने फिलहाल दर्शकों के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज
-1777803354542.jpg)
कप्तान की कहानी 10 एपिसोड में मौजूद है और हर एक एपिसोड रोमांच से भरपूर है। ये एक पुलिस क्राइम-थ्रिलर है, जिसमें राजनीति के सियासी खेल, लोकल माफियाओं का भौकाल और पुलिस प्रशासन की धरपकड़ को दिखाया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो कप्तान एक शानदार और मस्ट वेब सीरीज है, जो ओटीटी पर खूब पसंद की जाती है।
खबरें और भी

फिलहाल कप्तान ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर टॉप-10 ट्रेंडिंग में बनी हुई है, जो इसकी लोकप्रियता के बारे में आसानी से बताता है। साकिब सलीम के अलावा इस सीरीज में सिद्धार्थ निगम, अंजुमन शर्मा, कविता कौशिक, वरुण बदोला और पूजा गौड़ जैसे कलाकार मौजूद हैं।
आईएमडीबी से मिली इतनी रेटिंग
कमाल की बात ये है कि सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 की रिलीज के बावजूद वेब सीरीज कप्तान ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर खूब देखी जा रही है। इसकी एक वजह ये भी कि इसे आईएमडीबी की तरफ से 6/10 की पॉजिटिव रेटिंग भी मिली है।