ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही Korean Kanakaraju, कब और कहां रिलीज होगी वरुण तेज की हॉरर कॉमेडी?
वरुण तेज कोनिडेला और रितिका नायक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कोरियान कनकराजु' (Korean Kanakaraju) ऑनलाइन रिलीज होने के लिए तैयार है।
-1788168479722_m.webp)
कोरियान कनकराजु ओटीटी रिलीज डेट
HighLights
कोरियान कनकराजु ओटीटी रिलीज डेट
कब और कहां रिलीज होगी वरुण तेज की फिल्म?
7 अगस्त को सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण तेज कोनिडेला और रितिका नायक की 'कोरियन कनकराजु' 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी यह इंडो-कोरियन हॉरर-कॉमेडी फिल्म अब ऑनलाइन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यहां देखें OTT पर कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
क्या है कोरियन कनकराजु की कहानी?
'कोरियन कनकराजु' (Korean Kanakaraju) की कहानी का लीड हीरो है कनकराजु, जो गुस्सैल लेकिन बेफिक्र नौजवान है। वह एक पारंपरिक भजन मंडली चलाता है और साथ ही अपने परिवार का खर्च भी उठाता है। उसे एक लड़की, चैत्रा से प्यार है, जो पास के ही एक मोटर प्लांट में काम करती है और साउथ कोरिया जाने का सपना देखती है; उसे वहां की संस्कृति, K-पॉप और K-ड्रामा बहुत पसंद हैं।
-1788168609183.webp)
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा जमाएगी आवारापन 2, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?
कनकराजु की जिंदगी में एक अनोखा मोड़ तब आता है जब एक रहस्यमयी बर्तन आता है, जिसमें एक कोरियन आदमी के अवशेष होते हैं। एक अजीब हादसे के बाद, कनकराजु उस बर्तन की चीज पी लेता है और उस आदमी की आत्मा उसके शरीर पर कब्जा कर लेती है। जब भी कोरिया का जिक्र होता है, तो वह एनर्जी के साथ मार्शल आर्ट्स और तलवारबाजी का हुनर दिखाने लगता है।
-1788168554320.webp)
उस आत्मा का एक अधूरा मकसद होता है जिसे सिर्फ साउथ कोरिया में ही पूरा किया जा सकता है। कनकराजु को उस आत्मा के कब्जे से आजाद कराने और उसकी जिंदगी को सामान्य बनाने के लिए, वह, चैत्रा और उसका फोटोग्राफर दोस्त कृष्णप्पा कोरिया जाते हैं। उनका सफर जल्द ही एक उथल-पुथल भरे रोमांच में बदल जाता है, जिसमें भरपूर कॉमेडी और ड्रामा होता है।
कब और कहां देखें 'कोरियन कनकराजु'?
'कोरियन कनकराजु' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर प्रीमियर के लिए तैयार है और 4 सितंबर, 2026 से इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम व हिंदी में डब वर्शन के साथ उपलब्ध होगी।
-1788168589535.webp)
'कोरियन कनकराजु' के बारे में
'कोरियन कनकराजु' में वरुण तेज कोनिडेला (Varun Tej Konidela) और रितिका नायक (Ritika Nayak) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा, सत्या, सुनील वर्मा, दक्षा नागरकर, वीटीवी गणेश, महेश अचंथा, श्रीनिवास अवसराला और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
