10 एपिसोड की सीरीज Netflix पर बनी नंबर-1, Must Watch एक्शन थ्रिलर को मिली है 8.5 की धांसू रेटिंग
ओटीटी पर आई एक नई सीरीज ने नंबर-1 स्पॉट पर अपनी जगह बना ली है। इसने टॉप रेटेड थ्रिलर सीरीज को भी पीछे कर दिया। ...और पढ़ें

ओटीटी पर नंबर 1 बनी सीरीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ देश में नीट पेपर लीक (Neet Paper Leak) होने को लेकर बवाल मचा हुआ है, दूसरी तरफ एजुकेशन सिस्टम के इर्द-गिर्द घूमती एक वेब सीरीज रिलीज होते ही ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है। यह सीरीज असली एजुकेशन सिस्टम की पोल खोलती है।
यह सीरीज दो दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और इसने बर्लिन 2 समेत टॉप ट्रेंडिंग सीरीज को पीछे कर दिया। सीरीज की कहानी एजुकेशन सिस्टम पर चोट करती है। दिलचस्प बात यह है कि इस टॉप ट्रेंडिंग सीरीज को IMDb से भी धांसू रेटिंग मिली है।
क्या है सीरीज की कहानी?
यह सीरीज शिक्षकों के अधिकार का कमजोर होना और शिक्षा मंत्रालय के तहत 'टीचर्स अथॉरिटी प्रोटेक्शन ब्यूरो' (शिक्षकों के अधिकार की सुरक्षा करने वाला ब्यूरो) के गठन के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी 'एजुकेशनल राइट्स प्रोटेक्शन ब्यूरो' (ERPB) की है जो उन छात्रों और परिवारों को सजा देते हैं जो अपनी हद पार कर देते हैं। वे सीधे तौर पर बदमाशी करने वालों को सुधारते हैं, गलत पावर डायनामिक्स का पर्दाफाश करते हैं और शिक्षकों का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाते हैं।
सीरीज की स्टार कास्ट
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो इस साल की टॉप रेटेड एक्शन थ्रिलर 'टीच यू अ लेसन' (Teache You A Lesson) है। हांग जोंग-चान के निर्देशन में बनी साउथ कोरियन एक्शन स्कूल ड्रामा की कहानी ली नाम-क्यू, किम दा-ही और मून जोंग-हो ने लिखी है। इसमें किम मु-येओल, ली सुंग-मिन, जिन की-जू और प्यो जी-हून ने अहम भूमिका निभाई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- OTT पर 8 एपिसोड की थ्रिलर का धमाका, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज ने रिलीज होते ही Netflix पर उड़ाया गर्दा
नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1 सीरीज
यह के-ड्रामा (K-Drama On Netflix) 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इसने आते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 की जगह हथिया ली है। सीरीज ने द वंडरफूल्स, बर्लिन जैसे सीरीज को पीछे कर दिया है। इस सीरीज को IMDb से 8.5 की धांसू रेटिंग मिली है। सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से खूब सराहा जा रहा है।