OTT पर 8 एपिसोड की थ्रिलर का धमाका, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सीरीज ने रिलीज होते ही Netflix पर उड़ाया गर्दा
OTT प्लेटफॉर्म पर एक 8 एपिसोड की वेब सीरीज (Web Series) रिलीज हुई है जो अब मस्ट वॉच बन गई है। इस सीरीज ने टॉप 10 लिस्ट में जगह बना ली है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर 8 एपिसोड की सीरीज का राज। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर फिल्मों के अलावा वेब सीरीज का भी राज रहता है। हर हफ्ते कई वेब सीरीज आती हैं जिनमें से कुछ ही दर्शकों के दिलों पर राज कर पाती हैं। कुछ दिन पहले एक वेब सीरीज आई, जिसने क्रिटिक्स का तो दिल जीता ही, अब ऑडियंस को भी अपना दीवाना बना दिया है।
एक हफ्ते के अंदर ही यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज को बनाने वाले प्रोड्यूसर्स ने दुनिया की सबसे बड़ी सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) को बनाया है। जी हां, ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही नई सीरीज द डफर ब्रदर्स (The Duffer Brothers) की है।
क्या है सीरीज की कहानी
कहानी उन सीनियर्स की है जो रिटायर हो चुके हैं और उनके सामने एक चुनौती है। उन्हें मिलकर एक सुपरनैचुरल खतरे का सामना करना है और अपनी कम्युनिटी को बचाना है। इस खतरे से लड़ते समय उनके सामने एक हैरान करने वाली सच्चाई आती है जो उन्हें हिला देती है। साई फाई थ्रिलर सस्पेंस से भरी है।
सीरीज की स्टार कास्ट
यह सीरीज है द बोरोस (The Boroughs on Netflix) जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है। इस सीरीज में अल्फ्रेड मोलिना, अल्फ्रे वुडार्ड, डेनिस ओ'हेयर, क्लार्क पीटर्स, कार्लोस मिरांडा, जेना मेलोन, सेठ न्यूमरिच, ऐलिस क्रेमेलबर्ग, गीना डेविस, बिल पुलमैन और जेन कक्जमरेक जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। स्ट्रेंजर थिंग्स के क्रिएटर द डफर ब्रदर्स इस शो के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- OTT पर Comedy Thriller का होगा धमाका, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है Jetlee मूवी
ओटीटी पर बनी मस्ट वॉच
इस साई-फाई थ्रिलर में कुल 8 एपिसोड हैं और हर एपिसोड 1 घंटे से कम समय का है। IMDb से मिले 7.5 रेटिंग वाली यह सीरीज 21 मई को ओटीटी पर आई और तभी से यह धमाल मचा रही है। यह सीरीज इस वक्त ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में शामिल है। इस अमेरिकन सीरीज को नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में भी देखा जा सकता है।