Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Harshad Chopda ने श्रेया कालरा को हाथों से किया गंदा इशारा; भड़के यूजर्स ने Pookie से बनाया 'मैनचाइल्ड'

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:57 PM (IST)

    लॉकअप सीजन 2 में शुरुआत में हर्षद चोपड़ा को दर्शकों ने 'पूकी' का टैग दिया था, लेकिन अब श्रेया कालरा के साथ की गई हरकत की वजह से यूजर्स ने उन्हें 'मैनचा ...और पढ़ें

    हर्षद चोपड़ा के हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा/ फोटो- Instagram

    हर्षद चोपड़ा के हरकत पर फूटा लोगों का गुस्सा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'लॉकअप 2' जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, यह सीजन और भी विवादित होता जा रहा है। योगेश रावत जैसा मजबूत कंटेस्टेंट जहां शो से बेघर हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर श्रेया कालरा के साथ हर्षद चोपड़ा की बदसलूकी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। हर्षद की इस हरकत से नाराज सोशल मीडिया यूजर्स ने अब उन्हें 'पूकी' की जगह 'मैन चाइल्ड' का टैग दे दिया है।

    हर्षद चोपड़ा की यह हरकत लोगों को नहीं आई पसंद

    रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' से हर्षद चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद दर्शकों का गुस्सा भड़क उठा है। इस हफ्ते रितेश देशमुख और फराह खान की जेल दो हिस्सों में बंटी हुई है, जिसमें एक ग्रुप की लीडर शिवांगी जोशी हैं। शो में हर्षद चोपड़ा को जेलर ने शिवांगी जोशी के केयरटेकर समेत कई अन्य टैग्स दिए हैं।

    हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड के दौरान शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच एक साथ बैठकर खाना खाने को लेकर तीखी बहस हो गई। दोनों की इस बहसबाजी में हर्षद चोपड़ा भी बीच में कूद पड़े। यह देखकर श्रेया भड़क गईं और उन्होंने शिवांगी से कहा, "खाना नहीं देना है तो मत दो।" दोनों की लड़ाई चल ही रही थी कि इसी बीच हर्षद चोपड़ा ने हाथ से अश्लील इशारा कर दिया। हर्षद के इस बर्ताव को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं।

    'यार ये कितना गंदा आदमी है...' 

    इस वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "मैन चाइल्ड हर्षद... एकता कपूर को शिवांगी और इसकी ओवरएक्टिंग देखते हुए इनकी फीस में से 80% पैसे काट लेने चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे यह इंसान बिल्कुल भी पसंद नहीं है, प्लीज इसे शो से बाहर निकालो।" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "अब हम इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। मेकर्स या तो इसे बाहर निकालें या फिर हम शो देखना बंद कर देंगे।"

    Screenshot 2026-07-21 165317

    खबरें और भी

    एक और यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "इस आदमी को क्या हो गया है? यह हमेशा खुद को ओवर-सेंसिटिव बताता है और छोटी-छोटी चीजों पर रोता है, लेकिन खुद यह अग्रेसिव होकर श्रेया पर चार्ज कर रहा है। इसने तो बदतमीजी की हर हद पार कर दी, मुझे लगता है इसे थेरेपी की सख्त जरूरत है।" बता दें कि 'लॉकअप सीजन 2' में इस हफ्ते आकांक्षा चमोला, पैम, शिल्पा शिंदे, वरुण और आकांक्षा चौधरी पर एलिमिनेशन की तलवार लटकी हुई है।

    यह भी पढ़ें- The Lock Up 2 में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री? 'रेबेल किड' के फैंस ने सोशल मीडिया पर दिखाई एक्साइटमेंट

    यह भी पढ़ें- 'अपना हाथ काट लिया...' Harshad Chopra ने लॉक अप में रिवील किया अपना सीक्रेट, एक्टर ने की थी सुसाइड की कोशिश