Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Made In India On OTT: अनोखी कहानी के साथ OTT पर कब्जा जमाएंगे नसीरुद्दीन शाह, मेड इन इंडिया की रिलीज डेट आउट

    Updated: Thu, 28 May 2026 04:50 PM (GMT+05:30)

    नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ 'मेड इन इंडिया' के साथ एक यूनिक कहानी के साथ जल्द ही OTT पर आएंगे। उनकी वेब सीरीज की रिलीज डेट सामने आ गई है। ...और पढ़ें

    मेड इन इंडिया की रिलीज डेट आउट/ फोटो- Instagram

    मेड इन इंडिया की रिलीज डेट आउट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नसीरुद्दीन शाह जब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए हैं, उन्होंने कमाल ही किया है। दिग्गज अभिनेता ने अभी तक आईसी 814: द कंधार हाईजैक, ताज, शोटाइम जैसी कई सफल सीरीज और फिल्मों में काम किया है। अब वह एक बार फिर से OTT प्लेटफॉर्म पर अपना दबदबा बनाने के लिए वह अपनी नई सीरीज 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' के साथ लौट रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

    कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'मेड इन इंडिया'?

    नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) स्टारर यह मोस्ट अवेटेड बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, ये खुलासा तो पहले ही हो चुका था। अब 'मेड इन इंडिया' की रिलीज डेट पर से भी पर्दा उठ चुका है। अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मेड इन इंडिया' से सभी सितारों के अलग-अलग पोस्टर्स शेयर किए हैं। इन सभी पोस्टर्स को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "हर आइकॉनिक कहानी के पीछे हमेशा वह होता है, जो उन पर विश्वास करने की हिम्मत रखता है। मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी 3 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर स्ट्रीम होगी।

    यह भी पढ़ें- Friday Releases: चार गुना बढ़ेगा मनोरंजन का डोज, आखिरी फ्राइडे को OTT-थिएटर्स में धमाल मचाएंगी 8 फिल्में-सीरीज

    made in india

    मेड इन इंडिया में कौन सितारा निभाएगा क्या किरदार?

    मेड इन इंडिया में नसीरुद्दीन शाह के अलावा जिम सर्भ, वैभव तत्वावदी, कावेरी सेठ, नमिता दूबे और लक्षवीर सिंह सरन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। नसीरुद्दीन शाह जहां वेब सीरीज में जे.आर.डी.टाटा का किरदार अदा कर रहे हैं, तो वहीं जिम सर्भ जर्क्सीज देसाई की भूमिका में दिखाई देंगे। यह सीरीज विनय कामथ की मशहूर किताब 'टाइटन: इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड' पर आधारित सीरीज है।

    mxplayer_1779880739_3906245224771220875_8042268439

    कहानी जे.आर.डी. टाटा के मार्गदर्शन स शुरू होती है, जहां जर्क्सीज देसाई लॉस में चल रहे 'टाटा प्रेस' को संभालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाते हैं। कैसे वह घाटे के सौदे को पूरी तरह से घड़ियों के बिजनेस में बदलकर उसे एक प्रॉफिटेबल बिजनेस बनाते हैं और उन्हें इस बीच किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यही सीरीज में दिखाया जाएगा। इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh 2 OTT: थिएटर्स में नहीं गली दाल, ओटीटी पर करेगी कमाल, कब और कहां होगी स्ट्रीम?