Pati Patni Aur Woh 2 OTT: थिएटर्स में नहीं गली दाल, ओटीटी पर करेगी कमाल, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल नहीं कर पाई है और अब इसकी ओटीटी रिलीज की चर्चा होने लगी है। ...और पढ़ें
-1779955865848_m.webp)
ओटीटी पर कब आएगी पति पत्नी और वो दो (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
पति पत्नी और वो दो हुई फ्लॉप
ओटीटी पर कब होगी स्ट्रीम
इस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने के मध्य में अभिनेता आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म पति पत्नी और वो दो को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। माना जा रहा था कि आयुष्मान की पिछली फिल्मों की तरह पति पत्नी और वो दो भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल कर लेगी।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ और रिलीज के 13 दिन बाद भी मूवी संघर्ष कर रही है। ऐसे में अब पति पत्नी और वो दो की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि आपको ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां देखने को मिलेगी।
पति पत्नी और वो दो की ओटीटी रिलीज अपडेट
15 मई को पति पत्नी और वो दो को सिनेमाघरों में आई हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर रहे संजीव कुमार की कल्ट कॉमेडी मूवी पति पत्नी और वो फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के तौर पर इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा। लेकिन फिल्म की लचर कहानी ने काम खराब कर दिया और पति पत्नी और वो दो कमर्शियल तौर पर फिसड्डी रही।
यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection: पांचवे दिन हुआ आयुष्मान खुराना की फिल्म का कमबैक, मंगलवार की कमाई ने चौंकाया

अब आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो की ओटीटी रिलीज के चर्चा तेज हो गई है। इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि पति पत्नी और वो दो फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। थिएटर्स रिलीज से पहले इस मूवी के डिजिटल राइट्स की डील नेटफ्लिक्स ने खरीद ली थी। इस वजह से आपको पति पत्नी और वो दो नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।
खबरें और भी

गौर करें पति पत्नी और वो दो की ओटीटी रिलीज की तरफ तो 10 जुलाई 2026 को इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट का एलान होना अभी बाकी है।
पति पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
अब तक पति पत्नी और वो दो की थिएटर रिलीज को करीब 13 दिनों का समय बीत चुका है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का नेट कलेक्शन 36 करोड़ से अधिक हुआ है, जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म 50 करोड़ कमाने में सफल हो पाई है। बता दें कि इसका बजट 60 करोड़ के आस-पास रहा है। इस आधार पर पति पत्नी और वो दो फ्लॉप हुई है।