विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सात समंदर पार से आईं ये थ्रिलर फिल्में, रोमांचक क्लाइमैक्स उड़ाएगा होश; OTT पर भी हैं मौजूद

Updated: Fri, 26 Jun 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड की वो सस्पेंस थ्रिलर फिल्में कहानी सात समंदर पार से आई हैं। ये फिल्में हिंदी सिनेमा में सुपरहिट रहीं और ओटीटी पर भी मौजूद हैं।

OTT पर मस्ट वॉच हैं थ्रिलर मूवीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

OTT पर मस्ट वॉच हैं थ्रिलर मूवीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. हॉलीवुड फिल्मों पर बेस्ड बॉलीवुड की सस्पेंस थ्रिलर

  2. कल्ट फिल्मों की कहानी सात समंदर पार से आई

  3. एक फिल्म को रीमेक मानने से डायरेक्टर का इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसका आपने खूब लुत्फ उठाया होगा लेकिन शायद ही आपको पता हो कि यह फिल्में वास्तव में हॉलीवुड से इंस्पायर्ड हैं। सात समंदर पार से आईं वो थ्रिलर कहानियां जो भारत में आकर सुपरहिट फिल्मों में बदल गईं।

इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की उन थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड थ्रिलर की रीमेक रहीं। 

संघर्ष (Sangharsh)

साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर संघर्ष (Sangharsh) की कहानी और सीन्स आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं। फिल्म की कहानी बच्चों को अगवा करके उनकी बलि देने वाले एक धार्मिक कट्टरपंथी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा और आशुतोष राणा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। कहा जाता है कि यह फिल्म 1991 की अमेरिकन फिल्म 'द साइलेंस ऑफ द लैंब्स' की हिंदी रीमेक है। हालांकि, तनुजा चंद्रा ने इससे इनकार किया था।

OTT- प्राइम वीडियो

Sangharsh

चॉकलेट (Chocolate)

2005 में आई क्राइम थ्रिलर चॉकलेट की कहानी लंदन में रहने वाले पांच भारतीयों की है जिनमें से दो को बम धमाके के मामले में फंसा दिया जाता है। यह 1995 की अमेरिकी फिल्म 'द यूजुअल सस्पेक्ट्स' से प्रेरित है। इस फिल्म में अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, इरफान खान, इमरान हाशमी, अरशद वारसी, तनुश्री दत्ता कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

OTT- प्राइम वीडियो

कांटे (Kaante)

अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, लकी अली, महेश मांजरेकर, कुमार गौरव और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों से सजी हीस्ट एक्शन थ्रिलर कांटे बॉलीवुड की सक्सेसफुल और कल्ट फिल्म थी। हालांकि, इसकी कहानी दो हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है। पहली क्वेंटिन टारेंटिनो की 'रिजर्वॉयर डॉग्स' (1992) और दूसरी रिंगो लैम की 'सिटी ऑन फायर' (1987) है। 

OTT- प्राइम वीडियो

ऐतराज (Aitraaz)

अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की क्राइम थ्रिलर फिल्म ऐतराज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी राज (अक्षय) की है जिस पर उसकी बॉस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। वह उसकी एक्स गर्लफ्रेंड भी होती है। यह फिल्म 1994 में आई फिल्म डिसक्लोजर (Dosclosure) का रीमेक थी।

OTT- Zee5

यह भी पढ़ें- 1 गाना, 3 कनेक्शन... Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट!

Aitraaz

बाजीगर (Baazigar)

शाह रुख खान की कल्ट फिल्म बाजीगर में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी अजय शर्मा की होती है जो अपने परिवार की बर्बादी और पिता की मौत का बदला लेने के लिए नाम बदलकर मदन चोपड़ा की जिंदगी में एंट्री लेता है और उसकी बड़ी बेटी को मार देता है। इस फिल्म की कहानी भी सात समंदर पार से आई थी। यह 1991 में आई फिल्म अ किस बिफोर डाइंग (A Kiss Before Dying) पर बेस्ड है।

OTT- प्राइम वीडियो

यह भी पढ़ें- 33 साल पहले शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये खौफनाक 'डेथ सीन' से किया गया था कॉपी? इस हॉलीवुड फिल्म से लिया था सीन