Sonam Kapoor की इकलौती ब्लॉकबस्टर ने बदला ओटीटी का समीकरण, 10 साल पुरानी फिल्म का जलवा अभी बरकरार
अभिनेत्री सोनम कपूर लंबे समय से एक्टिंग के फील्ड से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म अब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मस्ट वॉच बनी ह ...और पढ़ें

अभिनेत्री सोनम कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर सोनम कपूर की मूवी का दबदबा
10 साल पहले रिलीज हुई थी ये शानदार मूवी
सोनम के करियर की सबसे शानदार थ्रिलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2007 में बतौर एक्ट्रेस सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। सोनम ने अपने एक्टिंग करियर में यूं तो कई शानदार मूवीज में काम किया। लेकिन एक फिल्म ऐसी रही, जो मील का पत्थर साबित हुई।
10 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सोनम कपूर की वह कल्ट मूवी आज के समय में ओटीटी पर मस्ट वॉच बन गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है, जो ओटीटी पर ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है।
सोनम कपूर की कल्ट फिल्म
लंबे समय से सोनम कपूर एक्टिंग से फील्ड से ब्रेक पर मौजूद हैं। लेकिन अपनी निजी जिंदगी और पुरानी फिल्मों को लेकर वह चर्चा में बनी रहती हैं। सोनम के करियर की सबसे अद्भुत फिल्म फिलहाल ओटीटी पर मस्ट वॉच कैटेगरी में बनी हुई है। जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, वह एक बायोग्राफिकल थ्रिलर है।
-1770713759685.jpg)
यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor की गोदभराई में पिता अनिल कपूर की स्टाइलिश एंट्री, कई बॉलीवुड सेलेब्स के बीच छाईं करीना कपूर
जिसमें सोमन कपूर ने रियल लाइफ कैरेक्टर को प्ले किया था। 2016 में रिलीज होने वाली उस मूवी की कहानी एक भारतीय फ्लाइट अटेंडेंट के जीवन पर आधारित थी, जिन्होंने 5 सितंबर 1986 को आतंकवादियों द्वारा हाइजैक किए गए पैन एम फ्लाइट 73 ( PAN M73) में मौजूद 300 से अधिक यात्रियों की जान अपनी बहादुरी और चतुराई से बचाई थी। हालांकि, इस दौरान उन्हें अपने जीवन का बलिदान भी देना पड़ा था।
खबरें और भी

अब तो आप समझ ही गए होगे कि यहां बात सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म नीरजा (Neerja) की जा रही है। इस मूवी में अभिनेत्री नीरजा भनोट की भूमिका को अदा किया और उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर हर किसी का दिल जीता। नीरजा को सोनम कपूर की सबसे सफल मूवीज में शुमार किया जाता है।
ओटीटी पर छाई नीरजा
फिल्म नीरजा की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रिलीज के करीब एक दशक बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर मस्ट वॉच बनी हुई है। इस फिल्म को अब भी दर्शका देखना पसंद करते हैं। निर्देशक राम मधवानी की इस फिल्म में सोनम के अलावा अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी अहम भूमिका अदा की थी। अगर आपने अभी तक नीरजा ो नहीं देखा है तो इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।