'मॉम-टू-बी' Sonam Kapoor ने अनारकली सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 40 की उम्र में दोबारा हैं प्रेग्नेंट
Sonam Kapoor Latest Photos: एक्ट्रेस सोनम कपूर फिर से मां बनने वाली हैं। मां बनने की अनाउंसमेंट के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप ...और पढ़ें

सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
दोबारा मां बनने वाली हैं सोनम कपूर
एक हफ्ते पहले सोनम ने किया था अनाउंस
फिर सोनम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वह दोबारा मां बनने वाली हैं, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही फैंस को दी थी।
सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज लंबे समय से चल रही थी। मगर तब एक्ट्रेस ने इसे कन्फर्म नहीं किया था। मगर एक हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने अनाउंस किया था कि वह फिर से मां बनने वाली हैं।
सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
अब सोनम कपूर ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। सांवरिया एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 23 नवंबर 2025 को खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है जिसमें मॉम-टू-बी सोनम आइवरी कलर के अनारकली सूट में हुस्न की परी लग रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक से बढ़कर एक दिलकश पोज दिए।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, "दिल बदलता नहीं, बस औरों के लिए धड़कने लगता है। प्यार, विरासत और मां बनने के सफर में लिपटा हुआ। मदरहुड, परंपरा।"
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने जा रहीं हैं Sonam Kapoor...बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, प्रियंका-करीना ने दी बधाई
सोनम पर जंचा अनारकली सूट
तस्वीरों में एक्ट्रेस आइवरी कलर का अनारकली सूट पहना है, जिसे उन्होंने जूतियों के साथ स्टाइल किया है। हाथों में गोल्डन पर्स, कलाई में गोल्डन कंगन, गले में बड़ा सा हार और मैचिंग इयररिंग्स उनके ओवरऑल लुक में चार-चांद लगा रहा था। एक्ट्रेस ने मिनिमल और ग्लॉसी मेकअप के साथ चोटी बनाई थी जो उन पर खूब जच रही थी। सोनम कपूर का ये लुक देख कमेंट बॉक्स में फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
तीन साल पहले बेटे को दिया था जन्म
40 साल की सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस ने 2022 में बेटे वायु का स्वागत किया था। अब तीन साल बाद वह फिर से मां बनने वाली हैं।