Netflix पर एक हफ्ते से डेरा जमाए बैठी ये रोमांटिक ड्रामा, माधुरी दीक्षित की 'मां बहन' को दे रही कड़ी टक्कर
नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही विधु की फिल्म। इस 7.4 की IMDb रेटिंग मिली है। सिनेमाघरों में रिलीज होने पर इसे कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकि ...और पढ़ें
-1781182917244_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार कुछ फिल्मों को हिट होने के लिए कोई बड़ी कास्ट या बजट की जरूरत नहीं होती। कुछ फिल्में अपनी कहानी की वजह से से भी हिट हो जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक इमोशनल स्टोरी के बारे में आपको बताने वाले हैं जिसने आते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया।
ये फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब एक महीने से भी कम समय में ये ओटीटी पर आ चुकी है। हम बात कर रहे हैं रोमांटिक ड्रामा फिल्म 29 (29 Movie) की।
यह भी पढ़ें- 3 साल पुरानी Horror Thriller ने ओटीटी पर डाला डेरा, इंडिया में टॉप-10 में कर रही ट्रेंड
किन भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म
29 की कहानी एक ऐसे लड़के सत्या के बारे में जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है और इस वजह से उसे सब ताने मारते हैं। सत्या का भी यही दुख है कि कोई लड़की उससे बात नहीं करती लेकिन फिर उसकी जिंदगी में विजी आती है और उसकी कहानी में रंग भर जाते हैं। इस फिल्म को रत्ना कुमार ने डायरेक्ट किया है और ये तमिल भाषा में रिलीज हुई। हालांकि नेटफ्लिक्स पर आप इसे हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में देख सकते हैं।
-1781183575749.jpg)
कौन-कौन से कलाकार आए नजर
कास्ट की बात करें तो '29' में विधु ने सत्या, प्रीति असरानी ने विजयलक्ष्मी, महेंद्रन ने संतोष, अविनाश ने मणि, शहनाज फातिमा ने जानू और प्रेम कुमार ने कुरुनीला कथिरवन की अहम भूमिकाएं निभाई हैं। कार्तिकेयन संथानम और लोकेश कनगराज ने 'जी स्क्वाड' के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। इसे रत्ना कुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म के कई सीन्स बेहद इमोशनल हैं जो आपको शायद रुला भी दें। 29 को आईएमडीबी पर 7.4 रेटिंग मिली है। फिल्म इस समय नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी का तांडव, 250 करोड़ कमाने के बाद OTT पर बनेगी नंबर-1