Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 साल पुरानी Horror Thriller ने ओटीटी पर डाला डेरा, इंडिया में टॉप-10 में कर रही ट्रेंड

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 03:31 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वक्त एक तीन साल पुरानी हॉरर थ्रिलर फिल्म जमकर ट्रेंड कर रही है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ओटीटी पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. ओटीटी पर 3 साल पुरानी फिल्म कब्जा

    2. हॉरर थ्रिलर को धड़ल्ले से देखी जा रही है मूवी

    3. भारत में इस डरावनी फिल्म ने किया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर आए दिन किसी न किसी फिल्म या वेब सीरीज का दबदबा बना रहता है। मौजूदा समय में एक तीन साल पुरानी फिल्म ओटीटी पर अपनी धाक जमाए हुए है। मूवी का जॉनर हॉरर है और इसको फिलहाल खूब देखा जा रहा है। 

    जिसके चलते इंडिया में ये हॉरर थ्रिलर जमकर ट्रेंड कर रही है। टॉप-10 में ये मूवी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां किस फिल्म के बारे में बात की जा रही है। 

    ओटीटी पर छाई ये डरावनी फिल्म

    दुनियाभर के सबसे चर्चित और पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म के बारे में बात की जाए तो उसमें नेटफ्लिक्स का नाम शामिल होता है। सिनेमाघरों के अलावा नेटफ्लिक्स भी आज के दौर में मनोरंजन के लिए दर्शकों का प्रमुख साधन बन गया है। हर हफ्ते नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कुछ न कुछ नया पुराना ट्रेंड कर रहा होता है। फिलहाल नेटफ्लिक्स पर जो फिल्म ट्रेंड कर रही है, वह द नन 2 (The Nun 2) है। 

    यह भी पढ़ें- Netflix पर टॉपर निकली लव स्टोरी ड्रामा, Maa Behen को टक्कर दे रही है 2 घंटे 18 मिनट की फिल्म

    the nun 2 ott (1)

    साल 2023 में रिलीज होने वाली भूतिया फिल्म द नन 2 हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा हॉरर थ्रिलर में से एक है। सिनेमाघरों में फैंस को डराने वाली और बॉक्स ऑफिस पर बंपर करने वाली द नन 2 मौजूदा समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बनी हुई है। बात की जाए नेटफ्लिक्स की टॉप-10 फिल्मों की जो इंडिया में इस वक्त खूब देखी जा रही हैं तो उसमें द नन 2 का नाम सातवें पायदान पर बना हुआ है।

    the nun 2 ott (2)

    जबकि नंबर-1 की कुर्सी पर फिलहाल माधुरी दीक्षित स्टारर मां बहन का नाम मौजूद है, जो एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है। इस तरह से नेटफ्लिक्स पर फिलहाल सिनेप्रेमियों को अलग-अलग जॉनर की कमाल की फिल्में देखने को अवसर मिल रहा है। 

    खबरें और भी

    द नन 2 की खासियत 

    हॉलीवुड के फेमस निर्देशक माइकल चाव्स के डायरेक्शन में बनी द नन 2, अंग्रेजी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी द नन की दूसरी किस्त है। इस मूवी में कई ऐसे खौफनाक सीन्स मौजूद हैं, जिन्हें अकेले में देख पाना अपने आप में बड़ा चैलेंज है। इस वजह से एक हॉरर फिल्म के तौर पर द नन का सीक्वल सबसे खास माना जाता है। 

    यह भी पढ़ें- 6 महीने से Netflix पर धाक जमाकर बैठी 7 एपिसोड की सीरीज, थ्रिल से भरा है एक-एक एपिसोड