Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Netflix पर टॉपर निकली लव स्टोरी ड्रामा, Maa Behen को टक्कर दे रही है 2 घंटे 18 मिनट की फिल्म

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 02:38 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिलहाल एक लव स्टोरी फिल्म माधुरी दीक्षित की ओटीटी फिल्म मां बहन को टक्कर दे रही है। ...और पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है ये मूवी

    2. लव स्टोरी ड्रामा की कहानी है शानदार

    3. मां बहन को ओटीटी पर दे रही है टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर फिल्में और वेब सीरीज देखना सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आता है। हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) कई नई फिल्मों को स्ट्रीम किया गया है, जिनमें एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म भी शामिल है, जो साउथ सिनेमा से नाता रखती है। 

    मौजूदा समय में वह मूवी नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में टॉपर बनी हुई है और माधुरी दीक्षित की लेटेस्ट ओटीटी फिल्म मां बहन (Maa Behen) को कड़ी टक्कर दे रही है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी की बात की जा रही है। 

    नेटफ्लिक्स पर छाई ये फिल्म

    हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर माधुरी दीक्षित स्टारर डार्क कॉमेडी थ्रिलर मां बहन रिलीज हुई और वह नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। लेकिन फिलहाल मां बहन की नंबर-1 की कुर्सी को एक साउथ सिनेमा की लव स्टोरी ड्रामा फिल्म 29 (29 Movie) से कड़ी टक्कर मिल रही है। मौजूदा समय में तमिल फिल्म 29 नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है और ऑडियंस की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- 6 महीने से Netflix पर धाक जमाकर बैठी 7 एपिसोड की सीरीज, थ्रिल से भरा है एक-एक एपिसोड

    29 movie ott (1)

    गौर किया जाए 2 घंटे 18 मिनट की फिल्म 29 की कहानी की तरफ तो ये एक 29 साल के युवक की कहानी है, जो उम्र के बढ़ते पड़ाव की वजह से अपनी पहचान बनाने और करियर को सेट करने के दवाब में है। उस दौरान उसकी जिंदगी में एक ऐसी लड़की की एंट्री होती है, जो पहले से ही अपने लाइफ में सेट है और करियर की तरफ फोक्सड है।

    खबरें और भी

    29 movie ott (2)

    धीरे-धीरे इनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है और इनके बीच रोमांस देखने को मिलता है। लेकिन फिर कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो इनके बीच दूरियां पैदा करता है और स्टोरी इमोशनल मोड़ आ जाती है। बाकी की कहानी जानने के लिए आप अभिनेता विधु और एक्ट्रेस प्रीति असरानी की 29 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

    आईएमडीबी में टॉपर निकली 29

    फिल्म 29 की सफलता और लोकप्रियता का अंदाजा आप इसकी आईएमडीबी रेटिंग के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इंटरनेट मूवी डेटाबेस की तरफ से 29 को 7.6/10 की धांसू रेटिंग हासिल हुई है। इस तरह से ये फिल्म आईएमडीबी रेटिंग में भी टॉपर निकली है। 

    यह भी पढ़ें- 29 on OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई 9.1 IMDb रेटिंग वाली रोमांटिक फिल्म, दिल छू लेगी अनोखी प्रेम कहानी