ब्रिटिश राज में तबाही मचाने वाले 4 सिरफिरे... OTT पर गदर मचाने आ रही The Revolutionaries; रिलीज डेट का एलान
जल्द ही 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) वेबसीरीज रिलीज होगी, जिसका पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ गई है।

OTT पर आ रही चार वीरों की महागाथा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभक्ति और देशप्रेम पर अबतक कई बार ऐसी कहानियां पर्दे पर आईं हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। OTT पर भी ऐसे कई प्रोजेक्ट्स आए हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। अब जल्द ही ओटीटी पर एक ऐसी ही सीरीज आ रही है, जिसका हाल ही में पोस्टर आया है और साथ ही सीरीज की रिलीज डेट का एलान किया गया है।
'द रिवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का एलान
दरअसल Amazon Prime Video ने साल की शुरूआत में ही इसका एलान कर दिया था कि जल्द ही 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries Webseries) नाम की वेबसीरीज ओटीटी पर दस्तक देगी। अब हाल ही में इसका पहला पोस्टर सामने आया है और इसके साथ ही रिलीज डेट का भी एलान हुआ है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'द रिवोल्यूशनरीज' भारत की आजादी की लड़ाई की अनसुनी कहानी पर आधारित एक सीरीज है। सीरीज संजीव सान्याल की बेस्टसेलर किताब 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वन इट्स फ्रीडम' ('Revolutionaries: The Other Story of How India Won Its Freedom') पर आधारित है। सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगें।
क्या है इस सीरीज की कहानी?
भारत के फ्रीडम मूवमेंट के बैकड्रॉप पर बनी 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) सीरीज की 4 निडर और जाबांज रिवोल्यूशनरीज रास बिहारी बोस (Bhuvan Bam), सचिंद्र नाथ सान्याल (Rohit Saraf), प्रतिभा लाहिरी (Pratibha Ranta) और बाघा जतिन (Gurfateh Pirzada) की कहानी है, जिन्होंने ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत दिखाई।
planned it, believed it, led it with pride ✊meet Rash Behari Bose 💙#TheRevolutionariesOnPrime, New Series, Sept 11@Bhuvan_Bam @rohitssaraf @PratibhaRanta @gurfatehpirzada @TheRealJKShah @nikkhiladvani @monishaadvani @madhubhojwani @sanjeevsanyal #EmmayEntertainment @TSeries… pic.twitter.com/8gpARnc1tZ
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 18, 2026
1857 के रिवोल्ट के बाद जन्मे ये युवा रिवोल्यूशनरीज जस्टिस, लिबर्टी और फ्रीडम के प्रति अपने अटूट विश्वास से आगे बढ़ते हैं और लड़ते हैं। जैसे ही वो आर्म्ड रेजिस्टेंस के खतरनाक रास्ते पर निकलते हैं, इसके बाद असली संघर्ष शुरू होता है और आजादी पाने के लिए कैसे ये मुश्किलों का सामना करते हुए दुश्मनों के होश उड़ाते हैं, यही कहानी इस सीरीज में दिखेगी।
she backed the revolution by standing at its forefront ✊meet Pratibha Lahiri 💙#TheRevolutionariesOnPrime, New Series, Sept 11@Bhuvan_Bam @rohitssaraf @PratibhaRanta @gurfatehpirzada @TheRealJKShah @nikkhiladvani @monishaadvani @madhubhojwani @sanjeevsanyal… pic.twitter.com/iQ0eKWTAWz
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 18, 2026
'द रिवोल्यूशनरीज' की 11 सितंबर, 2026 को Prime Video पर दुनियाभर में स्ट्रीम की जाएगी। एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज को मशहूर फिल्ममेकर निखिल आडवाणी (Nikhil Advani) ने डायरेक्ट किया है।
निखिल इससे पहले भी ऐसे शानदार प्रोजेक्ट्स बना चुके हैं। अब देखते हैं कि आजादी से पहले वाले भारत के इन जाबांजों की कहानी दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।
