Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT पर Must Watch है ये धांसू सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमैक्स हिला देगा दिमाग; आखिर तक उलझाता है 'असली विलेन'

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:53 AM (GMT+05:30)

    एक फिल्म जो शुरू में तो एक क्राइम थ्रिलर लगती है, लेकिन जैसे-जैसे राज खुलते हैं, आखिर में कहानी एक अलग ही मोड़ ले लेती है। यह ओटीटी पर मस्ट वॉच है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये सस्पेंस थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये सस्पेंस थ्रिलर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीरियल किलिंग पर कई फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं जिसने दर्शकों का दिल भी जीता, टॉप रेटिंग भी पाई और क्लाइमैक्स से भी हैरान किया लेकिन इन सब पर एक सस्पेंस थ्रिलर भारी पड़ जाती है।

    आमूमन क्राइम थ्रिलर फिल्मों में दिखाया जाता है कि एक पुलिस ऑफिसर है और उसे शहर में हो रहे सीरियल किलिंग का केस मिलता है और वह किलर को ढूंढने के लिए ऐढ़ी चोटी का दम लगा देता है। मगर जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसकी कहानी, सस्पेंस और क्लाइमैक्स दिमाग को हिला देगा।

    ओटीटी पर छा गई फिल्म

    इस फिल्म को जब सिनेमाघरों में उतारा गया तो बिना स्टार पावर के भी इसने अच्छी-खासी कमाई की। भले ही यह ब्लॉकबस्टर नहीं बन पाई, लेकिन बजट वसूलकर हिट की कैटेगरी में जरूर आ गई। मगर जब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई तो छा गई। महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा करने वाली फिल्म का सबसे तगड़ा पार्ट इसका क्लाइमैक्स ही होता है।

    Eleven Movie OTT

    'इलेवन' मूवी की कहानी

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो साउथ की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर 'इलेवन' (Eleven)। नवीन चंद्रा, रेया हरि, अभिरामी, रवि वर्मा, दिलीपन, रियथविका, शशांक, आडुकलम नरेन और अरजई जैसे सितारों से सजी फिल्म 16 मई को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर को ढूंढने की है, लेकिन जैसे-जैसे यह आगे बढ़ती है, दिमाग के सारे पेंच हिला देती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Netflix पर Must Watch है 1 घंटे 45 मिनट की ये मिस्ट्री थ्रिलर, लेटेस्ट फिल्म ने OTT पर उड़ाया गर्दा

    Eleven OTT

    शहर में सीरियल किलिंग का सिलसिला चल रहा है। अभी तक 6 लोगों की हत्या हो गई है। सबका कनेक्शन एक स्कूल से है। पहले जांच की जिम्मेदारी एसीपी रंजीत कुमार को मिलती है, लेकिन उनका एक्सीडेंट हो जाता है और वह कोमा में चले जाते हैं, जिसके बाद इस केस की जिम्मेदारी एसीपी अरविंदन को मिलती है। अरविंदन केस को सुलझाने के लिए आगे बढ़ता है और फिर जो ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं, वो 100 प्रतिशत आपके होश उड़ा देगा। 

    किस ओटीटी पर है 'इलेवन'?

    कम बजट में बनी फिल्म ने करीब 3 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। खैर, 7.4 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म आपने अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। यह जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर मौजूद है।

    यह भी पढ़ें- Alpha छोड़िए, ये 8 साल पुरानी Spy Thriller देख ली तो Alia Bhatt के मुरीद हो जाएंगे, OTT पर आज भी काटती है गदर