विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत 4 के साथ ऐसे आगे बढ़ेगी 'फुलेरा' गांव की कहानी? इतनी जल्दी हार नहीं मानेगा 'वनराकस'

Published: Fri, 31 May 2024 05:34 PM (GMT+05:30)

Panchayat 3 का जैसे ओपन एंड हुआ है उसके बाद फैंस के अंदर दीपक कुमार मिश्रा की लोकप्रिय वेब सीरीज ...और पढ़ें

पंचायत 4 के साथ ऐसे आगे बढ़ेगी 'फुलेरा' गांव की कहानी/ photo- Imdb
पंचायत 4 के साथ ऐसे आगे बढ़ेगी 'फुलेरा' गांव की कहानी/ photo- Imdb

HighLights

  1. पंचायत 3 के बाद इसके चौथे सीजन के लिए दर्शक बेकरार
  2. ऐसे आगे बढ़ेगी फुलेरा गांव की कहानी
  3. पंचायत 4 में और भी ज्यादा होगा मनोरंजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत फैंस की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है। पहले और दूसरे सीजन के बाद बीते दिनों 28 मई को मेकर्स ने स्टायर कॉमेडी वेब सीरीज 'पंचायत'(Panchayat Web Series) का तीसरा सीजन रिलीज किया।

इस वेब सीरीज में एक बार फिर से अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी के साथ प्रधान जी की जुगलबंदी लोगों को देखने को मिली।

तीसरे सीजन में ये दिखाया गया था कि कैसे सचिव और प्रधान मिलकर विधायक चंद्र किशोर सिंह की हालत खस्ता कर देते हैं। इस सीजन के अंत में कहानी में जो ट्विस्ट दिया गया है, उससे ये तो साफ है कि 'पंचायत' का चौथा सीजन कन्फर्म आएगा।

क्या होगी पंचायत 4 की कहानी?

पंचायत 3 की कहानी खत्म होती है प्रधानपति उर्फ बृजभूषण कुमार को गोली लगने पर। आठवें एपिसोड में दिखाया गया है कि जब प्रधानपति फकौली के अस्पताल में गोली लगने की वजह से भर्ती होते हैं, तभी वहां पर विधायक अपने आदमियों के साथ आ जाता है।

यह भी पढ़ें: 'मंजू देवी' के बाद अब लगेगी 'कालीन भैया' की महफिल, 'पंचायत 3' में छिपा है Mirzapur 3 का क्लू, आपको मिला?

थोड़ी हाथापाई के बाद विधायक बताता है कि बृजभूषण पर हमला उन्होंने नहीं करवाया है, जिसके बाद सबसे बड़ी चिंता प्रह्लाद पांडे-विकास और सचिव जी को ये सताती है कि अगर विधायक नहीं, तो कौन है, जिसने प्रधानपति पर गोली चलवाई है। यहीं पर तीसरा सीजन खत्म हो जाता है।

panchayat 4

तीसरे सीजन के अधूरे एंड के बाद दर्शकों को ये तो अंदाजा गया कि चौथा सीजन आएगा और उसकी कहानी प्रधानपति पर गोली चलाने वाले शख्स को ढूंढने के साथ शुरू होगी। चौथे सीजन में पंचायत का इलेक्शन भी दिखाया जाएगा, जिसकी एक झलक तीसरे सीजन में दिखाई गयी है।

चौथे सीजन में हो सकता है इस एक्टर का बड़ा रोल

जितेन्द्र कुमार ने जहां सचिव जी अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाया, तो वहीं रघुबीर यादव गांव के प्रधानपति थे। इसके अलावा फैसल मलिक, चंदन रॉय, नीना गुप्ता, सान्विका, सुनीता राजवर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए।

इसके अलावा अगर आपने 'पंचायत-3' देखी हो तो इसमें विधायक के ऊपर 'सांसद जी' की भी झलक दिखाई गयी है, जो उनका गुस्सा शांत करवाते हैं। पंचायत 4 में 'सांसद जी' का भी किरदार ज्यादा नजर आ सकता है। इस किरदार को स्वानंद किरकिरे ने निभाया है।

यह भी पढ़ें: 'फुलेरा' के उप प्रधान बनने से पहले पुलिस की वर्दी में दिख चुके हैं 'प्रहलाद चा', 12 साल पहले निभाया ये रोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।