Peddi OTT: थिएटर के बाद ओटीटी पर बवाल काटने आ रहा पेद्दी, आ गई स्ट्रीमिंग डेट
राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में स्ट्रीम होगी। ...और पढ़ें
-1782979916859_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण (Ram Charan) की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी (Peddi) ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही धमाल मचा दिया था। एक्टर इसमें एकदम नए अवतार में नजर आए और ऑडियंस ने भी इसे पसंद किया। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जाह्नवी कपूर को उनके अपोजिट कास्ट किया गया।
बुची बाबू सना निर्देशित पेड्डी को 4 जून को थिएटर में रिलीज किया गया। वहीं फिल्म अपनी कंट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रही। कई लोगों ने जाह्ववी के कैरेक्टर को जिस तरह लिखा गया उस पर सवाल उठाए। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया और अब ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Klin Kaara का फेस रिवील, तीसरे बर्थडे पर Ram Charan ने शेयर की क्यूट फैमिली फोटो
कब रिलीज होगी पेड्डी?
फिल्म नेटफ्लिक्स पर 16 जुलाई को रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा जबकि हिंदी वर्जन कुछ टाइम बाद 30 जुलाई, 2026 को आएगा।

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें पेद्दी (राम चरण) नाम का एक व्यक्ति है। वह एक ऐसे अलग-थलग आदिवासी गांव में रहता है जहां न तो बुनियादी सुविधाएं हैं और न ही गांव का कोई आधिकारिक नाम। अपने समुदाय को अपमान से बचाने और गांव में ट्रेन के रुकने के लिए स्टेशन बनवाने के लिए, पेद्दी एक चैंपियन एथलीट बनता है। वह क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों के जरिए अपने समुदाय के सम्मान के लिए आवाज उठाता है।
खबरें और भी
कौन-कौन से स्टार्स आए नजर
फिल्म में पेड्डी के रूप में राम चरण, अचियाम्मा के रूप में जान्हवी कपूर, गौरनायडू के रूप में शिव राजकुमार, अप्पलासूरी के रूप में जगपति बाबू, राम बुज्जी के रूप में दिव्येंदु और किरण सिंह बैसवाल के रूप में बोमन ईरानी शामिल हैं।