Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Klin Kaara का फेस रिवील, तीसरे बर्थडे पर Ram Charan ने शेयर की क्यूट फैमिली फोटो

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 07:09 PM (IST)

    राम चरण (Ram Charan) और उपासना कामिनेनी ने अपनी बड़ी बेटी क्लिन कारा (Klin Kaara) का फेस रिवील कर दिया है। ...और पढ़ें

    राम चरण की बेटी का चेहरा हुआ रिवील। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    राम चरण की बेटी का चेहरा हुआ रिवील। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पेद्दी' अभिनेता राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने तीन साल बाद अपनी बेटी क्लिन कारा (Klin Kaara) का चेहरा दुनिया को दिखाया है।

    फिल्मी वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार राम चरण और उपासना 20 जून 2023 को पहली बार माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम क्लिन कारा है।

    बेटी के बर्थडे पर दिखाया चेहरा

    यूं तो राम चरण और उपासना अपनी बेटी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन उन्होंने क्लिन कारा का चेहरा दुनिया से छुपाए रखा। आज उनकी लाडली का तीसरा जन्मदिन है और इस खास मौके पर कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया है।

    फैमिली फोटो इंटरनेट पर वायरल

    उपासना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी का चेहरा रिवील करते हुए एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें वह, राम चरण और क्लिन कारा (Klin Kaara) हैं। इस तस्वीर में एक्टर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए हैं और लाडली को ही निहार रहे हैं।

    वहीं, उपासना भी अपनी बेटी को देखकर मुस्कुरा रही हैं। जबकि क्लिन कारा कैमरे की ओर देखकर हंस रही हैं। ब्लू और ग्रीन फ्लोरल ड्रेस में क्लिन कारा बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

     

    यह भी पढ़ें- भीड़ से बचाते हुए बेटी क्लिन कारा को जुड़वा बच्चों से मिलवाने पहुंचे Ram Charan, कहा- 'मेरे लिए खुशी की बात'

    काजल अग्रवाल ने लुटाया प्यार

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए उपासना ने कैप्शन में लिखा, "हमारी प्यारी सी नन्ही सी क्लिनकारा को जन्मदिन की बधाई।" इस पोस्ट पर काजल अग्रवाल ने कमेंट किया, "कितनी शानदार तस्वीर है। आपकी प्यारी सी बच्ची को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।" फैंस भी कपल की बेटी ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।

    तीन बच्चों के पिता हैं राम

    मालूम हो कि राम चरण और उपासना कामिनेनी तीन-तीन बच्चों के माता-पिता हैं। इसी साल जनवरी में कपल ने जुड़वां बच्चों (बेटा-बेटी) का स्वागत किया था। कपल ने बेटे का नाम शिव राम और बेटी का नाम अनवीरा रखा है। 

    यह भी पढ़ें- Ram Charan के न्यू बॉर्न ट्विंस की पहली फोटो आई सामने, दादा और नानी की गोद में दिखे शिव राम और अनवीरा

    खबरें और भी