Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prime Video Top 10 Shows: प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग हैं ये 10 वेब सीरीज, टॉप पर हॉरर शो 'अधूरा'

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 08:00 PM (GMT+05:30)

    Prime Video Top 10 Shows पंचायत और द फैमिली मैन प्राइम वीडियो के ऐसे शोज हैं जो रिलीज के महीनों बाद भी अक्सर ट्रेंडिग लिस्ट में आ जाते हैं वहीं नये शो ...और पढ़ें

    Prime Video Top 10 Trending Shows. Photo- Instagram
    Prime Video Top 10 Trending Shows. Photo- Instagram

    HighLights

    1. प्राइम वीडियो पर क्राइम थ्रिलर शोज का बोलबाला
    2. द फैमिली मैन और पंचायत की तगड़ी फैन फॉलोइंग
    3. टॉप 10 में शामिल सोनाक्षी सिन्हा का शो दहाड़

    नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफार्म्स पर इतने शो आ रहे हैं कि यह तय कर पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है, क्या देखें, क्या नहीं तो इस असमंजस को दूर कर सकती है टॉप 10 शोज की लिस्ट। आइए जानते हैं, ऐसे टॉप शोज के बारे में, जिनका इंडियन ऑडिएंस पर खुमार छाया हुआ है।

    1. अधूरा

    यह एक हॉरर शो है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है। करीब 15 साल बाद ऊटी के एक हाई स्कूल में रीयूनियन होता है, यहां ऐसी घटनाएं घटित होती हैं, जिनसे सबके जीवन पर खतरा मंडराने लगता है। सीरीज में इश्‍वाक सिंह, रसिका दुग्गल, पूजन छाबड़ा और श्रेणिक अरोड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। गौरव चावला ने शो डायरेक्ट किया है।

    2. स्वीट करम कॉफी

    यह रोड जर्नी पर आधारित सीरीज है। इसमें अलग-अलग उम्र की महिलाएं व्यस्तता भरे जीवन को छोड़कर एक सुकून भरी रोड जर्नी पर निकल जाती हैं। सीरीज का निर्देशन बिजॉय नाम्बियार, कृष्णा मारीमुथु और स्वाति रघुरामन ने किया है। इसमें लक्ष्मी, मधु और सैंथी ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

    3. टॉम क्लैंसीज जैक रयान

    यह एक स्पाइ थ्रिलर सीरीज है, जिसका चौथा सीजन चल रहा है। चौथे सीजन में सीआइए का डिप्टी डायरेक्टर जैक अपने अब तक के सबसे खतरनाक मिशन का सामना करेगा। उसका एक खास सहयोगी भी दुश्मनों के साथ मिला हुआ है। यह सीरीज टॉम क्लैन्सी के उपन्यास पर आधारित है।

    खबरें और भी

    4. जी करदा

    यह सीरीज रोमांटिक ड्रामा है, जो सात दोस्तों के जीवन पर आधारित है। उनका मानना है कि 30 की उम्र तक उनका जीवन एकदम व्यवस्थित हो जाएगा, सारे सपने पूरे हो जाएंगे। लेकिन जैसे ही वे 30 साल के होते हैं, तब उन्हें समझ आता है कि जीवन हमेशा आपके अनुसार नहीं चलता। इसमें तमन्ना भाटिया, सुहैल नैय्यर और आशिमा गुलाटी हैं।

    5. दहाड़

    सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया और विजय वर्मा अभिनीत सीरीज दहाड़ एक क्राइम थ्रिलर है। यह राजस्थान के एक छोटे से कस्बे की कहानी है, जहां एक के बाद एक कई लड़कियां आत्महत्या कर लेती हैं। अब ये आत्महत्या है या हत्या, इस गुत्थी को पुलिस ऑफिसर अंजलि भाटी यानी सोनाक्षी सुलझाती हैं।

    6. फर्जी

    राज और डीके निर्देशित इस सीरीज में शाहिद कपूर, केके मेनन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लड़का मजबूरी में नकली नोट छापने लगता है, लेकिन फिर उसे चस्का लग जाता है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस दिन-रात एक कर देती है।

    7. द फैमिली मैन

    2019 में रिलीज हुई सीरीज अभी भी अक्सर ट्रेंड में आ जाती है। इस सीरीज को भी राज और डीके की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है। सीरीज खुफिया एजेंसी के ऑफिसर (मनोज बाजपेयी) के इर्द-गिर्द घूमती है। एक तरफ उसे देश को दुश्मनों से बचाना है, तो दूसरी तरफ वह निजी उलझनों से घिरा है। यह प्राइम वीडियो के सबसे अधिक देखे जाने वाले शोज में से एक हैं।

    8. हार्ट बीट

    यह कोरियन कॉमेडी रोमांटिक शो है। एक वैम्पायर और ठंडे रक्त वाली एक औरत की प्रेम कहानी है। 

    9. पंचायत

    यह एक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें ग्राम प्रधान (रघुबीर यादव) और ग्राम सचिव (जितेंद्र कुमार) हर एपिसोड में नई समस्या का सामना करते हैं। सीरीज चुटीले अंदाज के चलते कई जगहों पर दर्शकों को गुदगुदाती है। इसे दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इसका पहला सीजन 2020 और दूसरा 2022 में आया था।

    10. सिटाडेल

    'कैप्टन अमेरिका' और 'एवेंजर्स' के डायरेक्‍टर जो और एंथनी रूसो ने यह सीरीज डायरेक्ट की है। यह एक ऐसी खुफिया एजेंसी की कहानी है, जो दुनियाभर के लोगों की सुरक्षा करती है, लेकिन फिर इसके एजेंट्स की मैमोरी को वाइप कर दिया जाता है और वे सबकुछ भूल जाते हैं। इसमें रिचर्ड मैडन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी एक्शन करती हुईं नजर आती हैं।