Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prime Video के इतिहास में 'सिटाडेल' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली डेब्यू सीरीज

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 05 May 2023 07:41 PM (IST)

    Citadel Creates History प्रियंका चोपड़ा जोनस ने रिचर्ड मैडन के साथ सीरीज में लीड रोल निभाया है। यह स्पाइ सीरीज है। प्रियंका ने इसमें जमकर एक्शन किया ह ...और पढ़ें

    Priyanka Chopra Jonas Citadel Creates History As Most Viewed Debut Web Series. Photo- Instagram
    Priyanka Chopra Jonas Citadel Creates History As Most Viewed Debut Web Series. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडन की वेब सीरीज सिटाडेल ने प्राइम वीडियो पर तहलका मचा दिया है। सिटाडेल प्राइम वीडियो की सबसे अधिक देखी जाने वाली डेब्यू सीरीज बन गयी है। इसकी जानकारी अमेजन स्टूडियो की प्रमुख जेनिफर साल्के ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

    जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें कहा गया- सिटाडेल, प्राइम पर नम्बर वन टाइटल। डेब्यू सीरीज में, इस शो ने दुनियाभर में सबसे बड़े दर्शक वर्ग को आकर्षित किया है। एक नयी और ओरिजिनल आइपी के लिए इतनी अद्भुत परफॉर्मेंस। उन सभी का शुक्रिया और बधाई, जिन्होंने इस ग्लोबल सीरीज के लिए काम किया। हमें गर्व है। इसके साथ जेनिफर ने हर हफ्ते नया एपिसोड देखने की सलाह दर्शकों को दी। 

    प्रियंका चोपड़ा ने कहा शुक्रिया

    सिटाडेल के ट्विटर एकाउंट से भी साझा की गयी जानकारी में लिखा है कि यह लगभग 200 देशों और क्षेत्रों में नम्बर वन सीरीज है। प्रियंका ने भी ट्विटर पर सीरीज की सफलता पर खुशी जताते हुए लिखा कि सीरीज देखने वाले हर शख्स का शुक्रिया।

    पिछले हफ्ते सिटाडेल के दो एपिसोड्स रिलीज किये गये थे और अब हर शुक्रवार नया एपिसोड आएगा। 5 मई को तीसरा एपिसोड प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है। सिटाडेल प्राइम वीडियो की सबसे महंगी सीरीज भी बतायी जाती है। इसका निर्माण एवेंजर्स वाले रूसो ब्रदर्स ने किया है। 

    खबरें और भी

    जमकर एक्शन कर रहीं प्रियंका चोपड़ा

    स्पाइ थ्रिलर सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नाडिया सिंह नाम की जासूस के किरदार में हैं। रिचर्ड मैडन उनके जोड़ीदार बने हैं। प्रियंका ने इस सीरीज में बेहतरीन काम किया है। पहले दो एपिसोड्स में उनका किरदार काफी अहम रहा और रिचर्ड मैडन पर वो भारी पड़ीं। प्रियंका ने सीरीज में खूब एक्शन किया है। 

    इस सीरीज का भारत में भी जमकर प्रचार किया गया। रिचर्ड खुद भारत आये और मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए थे। सीरीज के कुल छह एपिसोड आने हैं। सिटाडेल के इंडियन वर्जन में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु लीड रोल्स में हैं। प्रियंका इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म में लव अगेन में भी नजर आने वाली हैं।

    आइएमडीबी के अनुसार, पॉप्युलैरिटी के हिसाब से टॉप 10 में सिटाडेल के बाद डेड रिंगर्स, स्टार ट्रैक पिकार्ड, द मार्वलस मिसेज मेसल, द कॉवनेंट, द वॉकिंग डेड, एयर, अवतार द वे ऑ फ वॉटर, शेमलेस और द फ्लैश हैं।