Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: अमेरिका में बाथरूम में खाना खाकर प्रियंका चोपड़ा ने गुजारे थे दिन, सताता था इस बात का डर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 29 Apr 2023 03:00 PM (GMT+05:30)

    प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उनका कॉन्फिडेंस उनकी फिल्मों और बात करने की शैली में दिखता है। हाल ही मे ...और पढ़ें

    File Photo of Priyanka Chopra Jonas. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Priyanka Chopra Jonas. Photo Credit: Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वालीं प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम को पूरी दुनिया ने देखा है। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया में अपने लिए जगह बनाना और यहां नाम कमाना उनके लिए आसान काम नहीं था। एक्ट्रेस ने इसके पहले बॉलीवुड में अपने संघर्ष की बात की थी। अब हाल ही में उन्होंने अमेरिका पहुंचने के अपने संघर्ष का खुलासा किया।

    डर में रहती थीं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम पर एक्ट्रेस की यह वेब सीरीज हाल ही में रिलीज की गई। विदेश में अपनी अदाकारी का डंका बजा रहीं प्रियंका ने हाल ही में यूएस में अपने पुराने दिनों का जिक्र किया।

    एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान यूएस आना उनके लिए इतना आसान नहीं था। वह शुरुआती दिनों में काफी डर के साथ जीती थीं। उन्होंने बताया कि जब वह टीनएज में थीं और पहली बार यूएस आई थीं तो वह बहुत डरी हुई थीं। यहां उन्हें घुलने मिलने में काफी समय लगा था।

    अकेलेपन के कारण करना पड़ा कई दिक्कतों का सामना

    प्रियंका आज की जेनरेशन में ब्यूटिफुल होने के साथ-साथ बोल्ड अदाकारा भी मानी जाती हैं, उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा था जब उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी। इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि शुरुआती दिनों में वह अपना लंच बाथरूम में पूरा करती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह बहुत नर्वस रहती थीं। उन्हें मालूम नहीं होता था कि कैफेटेरिया तक जाकर खाना लेना होता था। वह स्टॉल से खाना लेती थीं, वेंडिंग मशीन से चिप्स निकालती थीं और बाथरूम में जाकर खा लेती थीं।