Raakh On OTT: दफ्न राज खोदने आए 'गुड्डू भैया', ओटीटी पर इस दिन आ रही क्राइम थ्रिलर 'राख'
Raakh OTT Release Date: अली फजल की नई वेब सीरीज राख रिलीज होने वाली है। यह सीरीज कब और कहां स्ट्रीम होगी, जानिए सारी डिटेल्स... ...और पढ़ें

ओटीटी पर राज के लिए राख। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
ओटीटी पर अली फजल लेकर आ रहे हैं राख
क्राइम थ्रिलर से भरपूर होगी अली फजल की सीरीज
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिर्जापुर' के 'गुड्डू भैया' फिर से क्राइम की दुनिया में कदम रख रहे हैं, लेकिन इस बार वह क्राइम करेंगे नहीं, बल्कि क्राइम करने वालों को सलाखों के पीछे डालने आ रहे हैं।
'मिर्जापुर' के स्टार अली फजल (Ali Fazal) नई वेब सीरीज राख (Raakh) के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रहे हैं। इस बार वह क्राइम का सफाया करने आ रहे हैं। उनकी नई वेब सीरीज कब और कहां स्ट्रीम हो रही है, जानिए।
ओटीटी पर आ रही राख सीरीज
अली फजल की नई सीरीज राख का ऐलान हुआ है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आ रही है। यह सीरीज एक इन्वेस्टिगेटिंग थ्रिलर है जिसकी कहानी अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर लिखा है और निर्देशन भी किया है।
राख सीरीज की कहानी
सीरीज अपराधी की मानसिकता और आम जिंदगी के पीछे छिपे अंधेरे को गहराई से दिखाती है। जब दो किशोर अचानक बिना किसी भनक के गायब हो जाते हैं, तो एक खुशहाल परिवार टूट जाता है और पूरा शहर दहशत में आ जाता है। सच्चाई तक पहुंचने के लिए एक जुझारू जांच अधिकारी (अली फजल) देशभर में तलाश अभियान शुरू करता है लेकिन जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, यह केस उसे हिंसा और इंसानी क्रूरता की एक भयावह दुनिया में खींच लेता है।
यह भी पढ़ें- गद्दी वही, दांव-पेंच नए! 'Mirzapur: The Movie' पर बड़ा खुलासा, OTT के बाद थिएटर्स में गर्दा उड़ाएंगे 'कालीन भैया'
View this post on Instagram
राख सीरीज की स्टार कास्ट
अली फजल के अलावा ओटीटी सीरीज में सोनाली बेंद्रे, और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगी। आप इसे 12 जून 2026 से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। राख के बाद अभिनेता मिर्जापुर मूवी और बंटवारा 1947 में भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Exclusive: सिनेमाघरों में होगा 'मुन्ना भैया' का भौकाल, 'Mirazapur: The Movie' पर दिव्येंदू ने दिया बड़ा अपडेट