Raakh Trailer: ममता की तड़प और इंसानियत का कत्ल! 'पाताल लोक' डायरेक्टर की नई सीरीज 'राख' का धांसू है ट्रेलर
Raakh Trailer: OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर जारी किया है। ...और पढ़ें

आपके रोंगटे खड़े कर देगा 'राख' का ट्रेलर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में OTT पर भी नई-नई सीरीज और फिल्मों की बौछार हो रही है। कहीं क्राइम-ड्रामा का शोर देखने को मिल रहा है, तो किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्यार की बहार आ रही है और इसी बीच हाल ही में एक और नई क्राइम थ्रिलर सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
कैसा है 'राख' का ट्रेलर?
जी हां, हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ऑरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज Raakh का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर की शुरुआत एक ऐसे सवाल से होती जिसे कोई भी मां-बाप कभी सुनना नहीं चाहेगा।
यह भी पढ़ें- Off Campus रिलीज के बाद इंटरनेट पर बढ़ी Mahima Chaudhry की बेटी की सर्चिंग, भर चुका है 'परदेस' एक्ट्रेस का DM
ये कहानी 1970 के दशक के आखिरी सालों की दिल्ली की है, जब हर मां-बाप को यही लगता था कि सूरज डूबने के बाद भी उनके बच्चे अकेले बाहर निकलने के लिए पूरी तरह महफूज हैं, लेकिन एक चौंकाने वाले जुर्म ने पूरे देश के इस भरोसे को तोड़ दिया। मोना अरोड़ा (Sonali Bendre) और लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक अरोड़ा (Aamir Bashir) के बच्चे को जब अगवा कर लिया जाता है, असल में कहानी उसी के बाद शुरू होती है।
ट्रेलर (Raakh Trailer) के दिल दहला देने वाले और माहौल को गंभीर बनाने वाले दृश्य, एक मां-बाप के अपने बच्चों को ढूंढ निकालने की हताश उम्मीद को बयां करते हैं। ट्रेलर में ऐसे बेरहम और खौफनाक जुर्म की झलक दिखाई गई है, जो न सिर्फ पीड़ितों के परिवारों को पूरी तरह तोड़कर रख देता है, बल्कि इंसान के भीतर छिपी नफरत और हैवानियत के डरावने चेहरे को भी सामने लाता है, जो हमारे समाज में मौजूद हैं।
खबरें और भी
दिलचस्प कहानी के दमदार किरदार
ट्रेलर में जुर्म को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश आते हैं, जिसका किरदार अली फजल ने निभाया है। यह अभियान उन्हें उन मुजरिमों की बीमार मानसिकता के ऐसे दलदल में खींच ले जाती है, जहां इंसान के जमीर का कोई नामोनिशान नहीं, और फिर इंसान की बुराई का सबसे भयानक चेहरा सामने आता है।
इस काल्पनिक कहानी पर बनी इस सीरीज के डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय हैं, जबकि इसे अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर बनाया, लिखा और को-डायरेक्ट किया है। वहीं इसके डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं।
इस सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल, और आमिर बशीर ने मुख्य किरदार निभाए हैं, जबकि आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी, और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 12 जून से Prime Video पर दुनियाभर के 240 देशों में स्ट्रीम की जाएगी।