विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix पर 8 एपिसोड की सीरीज ने आते ही डाला डेरा, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही Courtroom Drama

Published: Sat, 04 Apr 2026 02:06 PM (IST)

OTT पर आते ही 8 एपिसोड की कोर्टरुम ड्रामा ने अपना डेरा जमा लिया है। आइए जानते हैं कौन सी है यह सीरीज?

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही कोर्टरुम ड्रामा

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही कोर्टरुम ड्रामा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर महीने में कई फिल्में और नई सीरीज रिलीज होती हैं। इनमें कुछ ही हैं जो आते ही अपना कब्जा ट्रेंडिंग लिस्ट में जमा पाती हैं। हाल ही में रिलीज हुई एक कोर्टरुम ड्रामा ने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपना कब्जा जमा लिया है।

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये कोर्टरुम ड्रामा

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वह 3 मार्च को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई और आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है। इस सीरीज का नाम है मामला लीगल है 2 (Maamla Legal Hai 2)। यह 2024 में आई सीरीज मामला लीगल है का दूसरा सीजन है जिसमें रवि किशन ने लीड रोल प्ले किया है।

maamla (1)

यह भी पढ़ें- 12th Fail के लिए हुई थीं अप्रोच, खुद की गलती से गंवाई फिल्म; Naila Grrewal बोलीं- 'मैंने खुद को बहुत कोसा...'

इस बार जज बने रवि किशन

पहले पार्ट में रवि किशन (Ravi Kishan) के एक वकील के तौर पर भरपूर कॉमेडी और ड्रामा के साथ दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन परोसा था। लेकिन इस बार की कहानी में वे वकील नहीं बल्कि जज बन गए हैं। उनकी पोस्ट के साथ-साथ कहानी में कई बदलाव आए हैं जिसमें कॉमेडी, ड्रामा, सामाजिक मुद्दे, नए कलाकार और बाकी चीजें जोड़ीं गई हैं।

ravi kishan (5)

क्या है कहानी?

मामला लीगल है 2 (Maamla Legal Hai 2) कि कहानी में एडवोकेट VD त्यागी (रवि किशन) की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें पटपड़गंज की अफरा-तफरी भरी कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर प्रमोट कर दिया जाता है। यह सीरीज एक तेज-तर्रार वकील से जज बनने तक के उनके सफर को दिखाती है। एक ऐसा जज जो 'काले और सफेद' (सख्त) नियमों के बोझ से जूझ रहा है, जबकि उसके पुराने साथी अपनी अनोखी और 'जुगाड़' कानूनी लड़ाइयां जारी रखते हैं।

ravi kishan

मामला लीगल है 2 में रवि किश, निधि बिष्ट, सुजाता नेगी, नायला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी, कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकारों की टोली है। यह सीरीज 3 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें- Maamla Legal Hai 2 Review: जज बने रवि किशन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल, कहां फीका पड़ गया Courtroom Drama?