विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12th Fail के लिए हुई थीं अप्रोच, खुद की गलती से गंवाई फिल्म; Naila Grrewal बोलीं- 'मैंने खुद को बहुत कोसा...'

Published: Sat, 04 Apr 2026 08:39 AM (IST)

नैला ग्रेवाल (Naila Grrewal) ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। साथ ही बताया कि कैसे उनके हाथ से 12वीं फेल मूवी चली गई।

नैला ग्रेवाल के हाथ से गई 12th फेल मूवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

नैला ग्रेवाल के हाथ से गई 12th फेल मूवी। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मामला लीगल है 2' (Maamla Legal Hai Season 2) में नजर आ रहीं एक्ट्रेस नैला ग्रेवाल (Naila Grrewal) इन दिनों वकील अनन्या श्रॉफ के किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

'मामला लीगल है' से पॉपुलर हुईं नैला ग्रेवाल कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में रणबीर कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर किया है। 

रणबीर संग करने का अनुभव

हाल ही में नैला ग्रेवाल ने मिड-डे के साथ बातचीत में खुलासा किया कि रणबीर कपूर के साथ काम करने का एहसास कैसा था। उन्होंने कहा कि उन्हें रणबीर से स्टार वाली फीलिंग आई। बकौल एक्ट्रेस- 

रणबीर कपूर पहले भी मेरे पसंदीदा थे और आज भी हैं। उन्हें अपने सामने लाइव देखना मेरे लिए एक बहुत ही स्टार वाली फीलिंग थी और यह बात कि मैं सचमुच उनसे बात कर सकती थी, यह मेरे लिए एक बहुत ही अवास्तविक एहसास था। जैसे जब वह एक्टिंग करते हैं, तो उनकी आंखों में एक अलग ही लेवल की ईमानदारी झलकती है। उनकी आंखों में जो गहराई है, वह आज भी मेरे जहन में ताजा है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है जो मैंने सचमुच उनसे सीखी है।

Naila Grrewal

यह भी पढ़ें- अगले तीन साल बॉक्स ऑफिस पर 'बब्बर शेर' बन दहाड़ेंगे Ranbir Kapoor, 5 बड़ी फिल्मों से मेकर्स को करेंगे मालामाल!

हाथ से गई 12वीं फेल मूवी

कम लोग जानते होंगे कि 12वीं फेल में विक्रांत मैसी के अपोजिट मेधा शंकर की जगह नैला ग्रेवाल को अप्रोच किया गया था। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने कास्टिंग कॉल का जवाब न देना भारी पड़ गया। एक्ट्रेस ने कहा-

वह इतनी अच्छी फिल्म थी। इसलिए, मैंने खुद को बहुत कोसा कि मैंने कास्टिंग इन्क्वायरी का जवाब नहीं दिया। मैं उस समय कुछ और कर रही थी और पता नहीं, बस वह मौका मेरे हाथ से निकल गया। लेकिन बात यह है कि अब मैं किस्मत पर भी बहुत ज्यादा यकीन करने लगी हूं। वह कास्टिंग बिल्कुल सही थी।

नैला ग्रेवाल इश्क विश्क रीबाउंड, थप्पड़ और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस मामला लीगल है 2 में दिख रही हैं जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'पार्ले जी और पानी पर जिंदा...' सफलता से पहले ऐसे थे Vikrant Massey के हालात, एक्टर ने सुनाई आपबीती