Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज ने OTT पर किया कब्जा, नेतागिरी की खोलती है पोल

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 08:30 PM (IST)

    मौजूदा समय में ओटीटी पर हाल ही में 10 एपिसोड वाली एक नई पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज को ऑनलाइन रिलीज किया गया है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर इस सीरीज का कब्जा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    ओटीटी पर इस सीरीज का कब्जा (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी ये सीरीज

    2. 10 एपिसोड हैं रोमांच से भरपूर

    3. पॉलिटिकल ड्रामा ने जीता सबका दिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नई वेब सीरीज और मूवीज को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म चर्चा में बने रहते हैं। इसी आधार पर हाल ही में एक लेटेस्ट वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसकी कहानी 10 एपिसोड में बंधी हुई है। सीरीज का जॉनर पॉलिटिकल ड्रामा है, जो आपको हर एक एपिसोड में रोमांचित करती हुई नजर आएगी। 

    आलम ये है कि मौजूदा समय में ये वेब सीरीज मनोरंजन की दुनिया में सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी थ्रिलर के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

    ओटीटी पर इस सीरीज का भौकाल

    जिस नई वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, सिनेमा जगत में फिलहाल उसका नाम चर्चा में बना हुआ है। हर सिनेप्रेमी इस सीरीज के बारे में बात कर रहा है और इसे 2026 का सबसे बेहतरीन पॉलिटिकल ड्रामा थ्रिलर बता रहे हैं। सीरीज का नाम संकल्प (Sankalp) है, जिसका निर्देशन हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर प्रकाश झा ने किया है, जो इससे पहले राजनीति और गंगाजल जैसी कई शानदार फिल्में बना चुके हैं। 

    sankalp OTT (1)

    यह भी पढ़ें- Prime Video पर कॉमेडी फिल्म ने काटा गदर, आते ही टॉप 10 में जमाया कब्जा

    इतना ही नहीं ओटीटी पर भी अभिनेता बॉबी देओल की लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम बना चुके हैं। फिलहाल संकल्प को लेक प्रकाश का नाम हर तरफ छाया हुआ है। 10 एपिसोड वाली इस सीरीज को फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। सीरीज में सियासी गलियारे के दांव-पेंच और नेतागिरी का फुल ऑन भौकाल दिखाया है। 

    sankalp OTT (2)

    किस तरह से सिस्टम प्रशासन को भी अपने कब्जे में रखते है, लेकिन जब प्रशासन अपनी पर आता है तो नेतागिरी और सिस्टम की सारी पोल खोलकर रख देता है। इसके अलावा राजनीति के कई अहम पहलुओं पर संकल्प प्रकाश डालती है। इस सीरीज में अभिनेता नाना पाटेकर, संजय कपूर और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया है। 

    खबरें और भी

    एमएक्स प्लेयर पर बनी नंबर-1

    नाना पाटेकर स्टारर संकल्प वेब सीरीज को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिलहाल ये एमएक्स प्लेयर पर नंबर-1 के स्थान पर ट्रेंड कर रही है। 

    यह भी पढ़ें- 1 घंटे 29 मिनट की ईरानी फिल्म छू लेगी दिल, ऑस्कर में भी जा चुकी है मूवी; इस OTT प्लेटफॉर्म पर है मौजूद