पहले ही सीजन से हिला डाला था OTT, 3 सालों से हो रहा 8 एपिसोड वाली सीरीज के Season 2 का इंतजार
ओटीटी पर 3 साल पहले एक ऐसी धमाकेदार वेब सीरीज आई थी, जिसके सीजन 2 का अब भी इंतजार किया जा रहा है। ...और पढ़ें
-1785817508106_m.webp)
मस्ट वॉच है ये सीरीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर खूब देखी जाती है ये सीरीज
3 सालों से फैंस की फेवरेट है थ्रिलर
इस प्लेटफॉर्म पर आएगा सीजन 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साल 2023 में एक धांसू वेब सीरीज को रिलीज किया गया था। पहले सीजन के तौर पर इससे इतनी अधिक उम्मीद नहीं थी। लेकिन अपने पहले ही सीजन में इस सीरीज ने कुछ ऐसा कर दिया था, जो अच्छी-अच्छी वेब सीरीज कई सीजन में नहीं कर पातीं।
पिछले 3 सालों से ये सीरीज ओटीटी की दुनिया की बेस्ट क्राइम थ्रिलर बनी हुई है और फैंस इसके सीजन 2 का बड़ी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि यहां कौन वेब सीरीज का जिक्र किया जा रहा है।
3 सालों से हो रहा है सीजन 2 का इंतजार
जिस वेब सीरीज की चर्चा इस लेख में की जा रही है, उसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने क्राइम ब्रांच के पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। वह ऐसे लोगों का तलाश कर रहा है, जो शहर में नकली नोटों की जालशाजी कर रहे हैं और धड़ल्ले से फर्जी नोट छाप रहे हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात वेब सीरीज फर्जी (Farzi) की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 4 सीजन 32 एपिसोड, 6 सालों से ओटीटी पर डाला डेरा, भारत की नंबर-1 सीरीज

जी हां शाहिद कपूर स्टारर वेब सीरीज फर्जी को 3 साल पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था और तब से लेकर अब तक ये सीरीज ओटीटी पर मस्ट वॉच मानी जाती है। इस सीरीज में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने एक आर्टिस्ट का किरदार निभाया है, जो चित्रकारी के साथ-साथ फर्जी नोटों को छापना शुरू करता है।
खबरें और भी
-1785818399795.jpg)
इस सीरीज का निर्माण द फैमिली मैन जैसी बेहतरीन वेब सीरीज बनाने वाली राज एंड डीके की जोड़ी ने किया है। पिछले 3 सालों से फर्जी 2 (Farzi 2) का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सिनेप्रेमी ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि कब इसका सीजन 2 आएगा।
जल्द रिलीज होगा सीजन 2
कुछ समय पहले शाहिद कपूर की तरफ से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया था, जिससे ये पता चला था कि वह फर्जी 2 की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स फर्जी के सीजन 2 को इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।