2 घंटे 3 मिनट की मूवी ने OTT पर किया 'सिस्टम' हैंग, हफ्तेभर से दुनियाभर में बनी हुई है नंबर 1; धांसू है सस्पेंस
22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई धांसू मूवी ने कब्जा कर लिया है। दुनियाभर में यह हफ्ते भर से नंबर 1 पर बनी हुई है। क्या है कहानी, पढ़ें डिटेल्स। ...और पढ़ें

OTT प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 बनी यह फिल्म/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर हफ्ते ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन उनमें से बहुत ही कम ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाए और वह मूवी को बार-बार देखने का मन करे। इस हफ्ते एक ऐसी ही फिल्म ने OTT प्लेटफॉर्म पर पूरा 'सिस्टम' हैंग कर दिया है। यह मूवी एक हफ्ते पहले रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक दुनियाभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 बनी हुई है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोर्टरूम ड्रामा मूवी का दबदबा
इस वक्त जिस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब्जा जमाया हुआ है, वह कोई और नहीं, बल्कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और ज्योतिका की लीगल ड्रामा मूवी 'सिस्टम' है। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी 'सिस्टम' अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन इंग्लिश ओरिजिनल फिल्म बनकर उभरी है। 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई यह फिल्म 26 देशों में टॉप 10 टाइटल लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।
240 से ज्यादा देशों में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही 'सिस्टम' ने अपनी कहानी, दमदार किरदार और प्रभावशाली कोर्ट थ्रिलर की कहानी से सभी के दिलों को छुआ है। यह फिल्म दुनियाभर में अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर 1 बनी हुई है।
-1779970879158.jpeg)
यह भी पढ़ें- OTT का 'सिस्टम' हैंग करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी कोर्टरूम ड्रामा?
सीमाओं को तोड़ती हैं इस तरह की कहानियां
'नील बटे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी' और 'पंगा' जैसी कई सफल फिल्में देने वालीं निर्देशक अश्विनी अय्यर यूनिक कहानी के लिए जानी जाती है। हाल ही में सिस्टम को मिल रहे प्यार पर एक्ट्रेस ने कहा,
खबरें और भी
"एक फिल्ममेकर के तौर पर, मैंने जो भी कहानी आज तक कही है, वह मेरे लिए एक साहस का काम रही है। ये ऐसी कहानियां हैं जो मुझे रचनात्मक रूप से प्रेरित करती हैं, सीमाओं को तोड़ती हैं और मुझे पूरी ईमानदारी व प्रामाणिकता के साथ अपने हुनर को और निखारने की चुनौती देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर जैसे असाधारण कलाकारों को इस कहानी के केंद्र में पाकर, मैं अमेजन प्राइम वीडियो, बवेजा स्टूडियोज और अपनी अद्भुत टीम के साथ काम करने के लिए बेहद आभारी हूं। उनकी बदौलत हम ऐसा सार्थक सिनेमा बना पाए जिसने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के दिलों को छुआ है। 'सिस्टम' को मिल रहे इस बेइंतहा प्यार और सराहना के लिए मेरे मन में असीम कृतज्ञता है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों के दिलों में भी अपनी जगह बनाए रखेगी।"
क्या है 'सिस्टम' की कहानी?
सिस्टम एक सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा से भरपूर कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर है, जिसकी कहानी नेहा राजवंश के इर्द-गिर्द घूमती है। नेहा दिल्ली के एक मशहूर डिफेंस लॉयर रवि राजवंश की बेटी है और खुद एक सरकारी वकील है। नेहा के पिता उसके सामने यह शर्त रखते हैं कि अगर वह 10 केस जीतती है, तो वह उसे अपनी लॉ फर्म में शामिल कर लेंगे।
नेहा भी इसे स्वीकार करती है और हाई कोर्ट की स्टेनोग्राफर सारिका रावत से होती है, जो एक साधारण सी लड़की है और अपने पति और परिवार को अकेले संभालती है। उसे कोर्टरूम की गहरी समझ है और वह नेहा को उसके 9 केस सुलझाने में मदद करती है। हालांकि, जब उनके हाथ में 10वां केस आता है, तो क्या ट्विस्ट एंड टर्न आता है, इसके लिए मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखनी पड़ेगी।