OTT का 'सिस्टम' हैंग करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी कोर्टरूम ड्रामा?
बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आने वाले समय में ओटीटी फिल्म सिस्टम में नजर आएंगी, जिसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

सोनाक्षी की अगली फिल्म सिस्टम (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सिस्टम फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा
ओटीटी पर रिलीज होगी एक्ट्रेस की अगली फिल्म
फिल्म में नजर आएंगे ये मशहूर कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग से बतौर एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को भला कौन भूल सकता है। आने वाले समय में सोनाक्षी ओटीटी फिल्म सिस्टम में नजर आएंगी, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है।
अब मेकर्स की तरफ से सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म सिस्टम की ओटीटी रिलीज का एलान कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि उनकी ये आने वाली कोर्टरूम ड्रामा मूवी ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी।
ओटीटी पर आएगी सोनाक्षी की सिस्टम
बीते दिनों से सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसमें फिल्म सिस्टम की नाम भी शामिल है। गौर किया जाए सिस्टम की ओटीटी रिलीज की तरफ तो मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट का एलान किया गया है।
यह भी पढ़ें- चुनाव जीतने के बाद ओटीटी पर छाई Vijay की थ्रिलर, टॉप ट्रेंडिंग में 7 साल पुरानी फिल्म

इस पोस्टर में सोनाक्षी के अलावा साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की झलक दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं पोस्टर इस बात का सबूत दे रही है कि सिस्टम में सोनाक्षी एक वकील की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। आपको बता दें कि सिस्टम 22 मई 2026 को भारत समेत दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।
खबरें और भी
What is justice to each one of us?#SystemOnPrime, New Movie, May 22#SonakshiSinha #Jyotika @AshGowariker @bawejastudios #PammiBaweja #HarmanBaweja @Smithabaliga1 @ashwinyiyer @Taslok #AkshatGhildial pic.twitter.com/h1ULTT6RF8
— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 6, 2026
गौर किया जाए सिस्टम की कास्ट की तरफ तो इसमें सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड के अलावा प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडेय और सायंदीप गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि इसका निर्देशन फेमस डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।
इसके अलावा पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तस्नीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है।
ओटीटी पर धाक जमाएंगी सोनाक्षी
बड़े पर्दे पर शोहरत हासिल करने के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। सिर्फ सिस्टम ही नहीं बल्कि 2023 में ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज दहाड़ के सीजन 2 में भी वह बतौर एक्ट्रेस नजर आएंगी।