Spider Man Brand New Day OTT: चल गया पता, ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी स्पाइडर-मैन?
मार्वल स्टूडियोज की लेटेस्ट फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर कहां आएगी स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है सुपर हीरो फिल्म
इस प्लेटफॉर्म पर की जाएगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करने वाली मार्वल स्टूडियोज की इस सुपर हीरो मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day OTT Release) को भारत में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।
ओटीटी पर कब आएगी स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे
अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्म कमर्शियल तौर पर अधिक सफलता हासिल करती हैं, उनकी ओटीटी रिलीज में 45-60 दिनों का समय लग जाता है। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे भी इस कैटेगरी में शामिल होती है। आज के समय में मूवी की थिएटर्स रिलीज से पहले उसके डिजिटल राइट्स की डील डन कर ली जाती है, लेकिन स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- Spider-Man ने तोड़ा बाहुबली का 9 साल पुराना 'महा रिकॉर्ड', कमाई में टॉपर निकली Super Hero फिल्म?

लेकिन सोनी पिक्चर्स की पेशकश होने के नाते ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि सितंबर महीने के अंत में आपको ये सुपर हीरो मूवी ओटीटी पर देखने को मिल जाएगी।

हालांकि, मार्वल स्टूडियोज की तरफ स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। ऐसे में अगर आपने भी तक इस शानदार फिल्म को नहीं देखा है तो करीब एक महीने के इंतजार के बाद ओटीटी पर इसका आंनद ले सकते हैं।
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे की ऐतिहासिक
30 जुलाई को स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ओपनिंग डे पर 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके इस मूवी ने इतिहास रचा था। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का टोटल कलेक्शन 570 करोड़ से ज्यादा रहा है, जो इस साल रिलीज होने वाली बड़ी-बड़ी हिंदी और साउथ फिल्मों की तुलना में काफी अधिक है।
