Spider-Man ने तोड़ा बाहुबली का 9 साल पुराना 'महा रिकॉर्ड', कमाई में टॉपर निकली Super Hero फिल्म?
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कमाई के मामले में देशभर में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें
-1786247927280_m.webp)
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने किया कमाल
कमाई बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
10वें दिन किया बंपर कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। हॉलीवुड की इस सुपर हीरो फिल्म ने अपनी शानदार कहानी के दम पर भारतीय दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर ये बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
रिलीज के 10वें दिन स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day) ने बड़ा कारनामा किया है और कमाई के मामले में साउथ सुपरस्टार प्रभास की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 का महा रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
बाहुबली से आगे निकली स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे
अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड के अवसर पर फिल्मों की कमाई में बंपर उछाल दर्ज किया जाता है। टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे, जो इस पूरी सप्ताह डबल डिजिट में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करती हुई नजर, वीकेंड आने पर और भी धमाकेदार कारोबार करने में सफल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 10वें दिन शनिवार को स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में 35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें- इ्ंडियन बॉक्स ऑफिस का किंग बना Spider-Man, मंगल को धुरंधर स्टाइल में खेला कमाई का दंगल
-1786248818315.webp)
इसके साथ ही अब स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस बिजनेस 455 करोड़ से अधिक हो गया है। रिलीज के दसवें दिन 35 करोड़ के करीब की कमाई कर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने साउथ सिनेमा की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, जोकि 34 करोड़ के आस-पास बताया जाता है।

इस तरह से स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने भारत में कमाई के मामले में एक और ऐतिहासिक कारनामा करके दिखा दिया है। जिस तरह से इस हॉलीवुड फिल्म की कमाई का सिलसिला फिलहाल चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरे रविवार तक ये फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी।
खबरें और भी
शनिवार को 100 प्रतिशत से अधिक उछाल
दूसरा शनिवार कमाई के लिहाज से स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के लिए भारत में काफी असरदार रहा है। दरअसल रिलीज के 10वें दिन इस मूवी की कमाई में 106 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जोकि अपने आप में एक महा रिकॉर्ड है। बता दें कि बीते शुक्रवार को स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का कलेक्शन 15 करोड़ रहा था।