भारत में Spider-Man का खौफ, 8 फिल्मों पर पड़ी भारी; गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कर डाला शॉकिंग कलेक्शन
Spider Man 4 Collection India: टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने गुरुवार को भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर राज किया। ...और पढ़ें

स्पाइडर-मैन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका कर दिया। हॉलीवुड फिल्म के आगे बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्में भी फेल हो गईं। साल की 10 बड़ी फिल्मों को भी पीछे कर दिया है।
टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, स्पाइडर-मैन सीरीज की चौथी फिल्म है। 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी स्पाइडर-मैन को लेकर इतना क्रेज होगा, खासकर भारत में, यह किसी को नहीं मालूम था। पहले दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा ओपनिंग करके इतिहास रच दिया और अब नॉन-वीकेंड पर भी फिल्म खूब पैसा छाप रही है।
8वें दिन स्पाइडर-मैन का धांसू कलेक्शन
सैकनिल्क की मानें तो स्पाइडर-मैन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को 14.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं, बुधवार को कारोबार 17 करोड़ रुपये के करीब था, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 21 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया था। इतना बिजनेस तो भारतीय फिल्में भी नहीं कर पाती हैं। न केवल हॉलीवुड, बल्कि स्पाइडर-मैन ने मात्र 8 दिन में ही बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है।
स्पाइडर-मैन ने 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ने 8 दिनों में भारत में 334.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इन फिल्मों ने इस साल की हिट बॉलीवुड फिल्मों का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
It's about to be a Brand New Day. Get tickets now. #SpiderManBrandNewDay is in theatres July 31. pic.twitter.com/S30P9HFk68
— Sony Pictures (@SonyPictures) July 21, 2026
स्पाइडर-मैन ने जिन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, यह रही लिस्ट...
- धमाल 4- 157.25 करोड़ रुपये
- द ओडिसी- 152.5 करोड़ रुपये
- जन नायकन- 187 करोड़ रुपये
- भाई तेरा स्टार है- 1.1 करोड़ रुपये
- वेलकम टू द जंगल- 129.4 करोड़
- ऐल्फा- 56.65 करोड़ रुपये
- कॉकटेल 2- 88.1 करोड़ रुपये
- मैं वापस आऊंगा- 58.55 करोड़ रुपये
स्पाइडर-मैन ने भारत में रचा इतिहास
स्पाइडर मैन पहली ऐसी हॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने न केवल भारत में 70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, बल्कि 8 दिनों में 400 करोड़ के पार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि दूसरे शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आ सकता है।