Netflix पर आते ही 7 एपिसोड की सीरीज ने जमाई धाक, कॉमेडी ड्रामा को IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
Netflix पर हाल ही में रिलीज हुई एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज ने कब्जा जमा लिया है। ...और पढ़ें
-1783084209003_m.webp)
नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये सीरीज
HighLights
नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ये सीरीज
7 एपिसोड की सीरीज ने मचाया तहलका
IMDb पर मिली धांसू रेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद कुछ ही फिल्में या सीरीज होती हैं जो कम टाइम में ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना पाती हैं। अब हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई 7 एपिसोड की सीरीज ने रिलीज होते ही ना सिर्फ टॉप 5 में जगह बनाई बल्कि IMDb पर भी धांसू रेटिंग हासिल की है।
क्या है फिल्म की कहानी?
7 एपिसोड वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज की कहानी एक ऐसे लड़के के ईर्द-गिर्द घूमती है जो बदकिस्मत और खुद पर शक करने वाला इंसान है। वह अपने दबंग पिता से बचने के लिए एक रूढ़िवादी और बहुत ज्यादा आबादी वाले गांव में सेक्स एजुकेशन ऑफिसर की नौकरी करने लगता है।

यह भी पढ़ें- OTT पर गदर काट रही TVF की नई सीरीज, 3.5 मिलियन व्यूज के साथ टॉप 10 में शामिल; 'फुलेरा नरेश' ने जीत लिया दिल
उसने पूरी जिंदगी अपने सख्त और कड़े मिजाज वाले पिता के साये में बिताई है। उनके पिता एक स्कूल टीचर हैं और सेक्स पर बातचीत को पूरी तरह बकवास मानते हैं। आजादी पाने और अपनी गर्लफ्रेंड के सामने खुद को साबित करने के लिए, वह एक अनोखा सरकारी काम स्वीकार करता है- गांव के लोगों को जागरूक करना। यह एक दूर-दराज का गांव है जहां गर्भनिरोधक, माहवारी या सहमति जैसी बातों का जोरदार विरोध किया जाता है।
-1783084478445.jpg)
मजेदार बात यह है कि इस टॉपिक पर उसका कोई अनुभव नहीं है और वह खुद भी वर्जिन है, इसलिए गांव वाले उसका मजा क उड़ाते हैं और गुस्साई भीड़ उसे निशाना बनाती है।
कौन सी है ये सीरीज?
जिस कॉमेडी ड्रामा (Comedy Drama) सीरीज की हम बात कर रहे हैं वह है- सुपर सुब्बू (Super Subbu)। जिसमें सुंदीप किशन (Sundeep Kishan) ने लीड किरदार निभाया है। मिथिला पालकर ने सीरीज में उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। इसमें ब्रह्मानंद, मुरली शर्मा, मानसा चौधरी जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
खबरें और भी
-1783084572061.jpg)
सीरीज के बारे में
सीरीज नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज हुई है और 'लॉक अप 2' के बाद नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। सीरीज को IMDb पर 7.6 की धांसू रेटिंग मिली है। इस सीरीज का निर्देशन मल्लिक राम ने किया है और इसमें टोटल 7 एपिसोड हैं।