2026 की महा फ्लॉप की OTT पर बदली किस्मत, 160 मिनट की खराब कहानी के बावजूद बनी Must Watch
हाल ही में ओटीटी पर इस साल एक महा फ्लॉप फिल्म को रिलीज किया गया। सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाने वाली ये साउथ मूवी अब ओटीटी पर आते ही मस्ट वॉच ...और पढ़ें

ओटीटी पर छाई ये फ्लॉप फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर वीकेंड से पहले एक न एक नई फिल्म और वेब सीरीज को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता रहता है। हाल ही में 2026 की एक महा फ्लॉप फिल्म ओटीटी पर आई है। बड़े पर्दे पर दर्शकों को निराश करने वाली ये मूवी ओटीटी पर आते ही कमाल कर रही है और किस्मत एक तरह से बदल गई है।
160 मिनट की कहानी वाली ये मूवी फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मस्ट वॉच बन गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
ओटीटी पर छाई ये फ्लॉप मूवी
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे इसी साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। साउथ के एक बड़े सुपरस्टार की मूवी होने के नाते ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई और एक फिसड्डी मूवी बनकर रह गई।
-1770626314945.jpg)
यह भी पढ़ें- थिएटर के बाद OTT पर धूम मचाएगी ये Political Comedy, बॉलीवुड में बनेगा रीमेक
गौर किया जाए 3 घंटे की इस फिल्म की कहानी तरफ तो इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने खोये हुए दादा की तलाश में रहता है। उसकी दादी हर रोज अपने पति को याद करती है। एक दिन उसे पता लगता है कि उस व्यक्ति के दादा हैदराबाद में हैं और वह उन्हें खोजने निकल पड़ता है। लेकिन मूवी में ट्विस्ट उस वक्त आता है, जब स्टोरी भूतिया और रहस्यमी हो जाती है।
-1770626322159.jpg)
एक खंडहर हवेली में वह शख्स फंस जाता है और अजीबोगरीब चीजों का सामना करता है। फिल्म का जॉनर हॉरर कॉमेडी है, जो आपके डराने के साथ-साथ हंसी से लोटपोट करने का भी माद्दा रखता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां चर्चा साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साहब (The Raja Saab) के बारे में की जा रही है, जिसे बीते 6 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हिंदी सहित अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है।
खबरें और भी
नहीं चली द राजा साहब
प्रभास की द राजा साहब से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन खराब कहानी के चलते ये मूवी ऑडियंस और क्रिटिक्स को खास पसंद नहीं आई और इसे नेगेटिव रिव्यू मिले। जिसके चलते ये फिल्म असफलता की भेंट चढ़ गई।