The Raja Saab On OTT: थिएटर्स के बाद अब ओटीटी बनेगा सहारा, कब और कहां स्ट्रीम होगी 'द राजा साहब'?
The Raja Saab OTT Release: साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म द राजा साहब बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा सकी। अब इस हॉरर कॉमेडी की ओटीटी रिलीज को ले ...और पढ़ें

ओटीटी पर कब आएगी द राजा साहब (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर कहां स्ट्रीम की जाएगी द राजा साहब
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास स्ट्रीमिंग राइट्स
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ फ्लॉप हुई मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली प्रभास की लेटेस्ट फिल्म द राजा साहब कमाई में मामले में बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी निकली है। अब इस मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर हर तरफ सुर्खियां तेज हो गई हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि प्रभास की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को ऑनलाइन कब और कहां रिलीज किया जाएगा।
इस आधार पर खबरों की मानें तो डिजिटल दुनिया के फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) के पास द राजा साहब के ओटीटी राइट्स हैं और आने वाले समय में आपको ये मूवी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल सकती है।
जियो हॉटस्टार पर आएगी द राजा साहब
ओटीटी प्ले प्रीमियर की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पहले द राजा साहब के मेकर्स ने स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर जियो हॉटस्टार के साथ डील की थी, जोकि काफी मोलभाव के साथ तय हुई थी। फिलहाल द राजा साहब की रिलीज को अभी 12 दिनों का समय बीता है और ये मूवी थिएटर्स में जारी है। ऐसे में अभी ओटीटी पर आने में थोड़ा टाइम लग सकता है।
यह भी पढ़ें- खतरे में Prabhas का करियर, अपकमिंग 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगे जोरदार वापसी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुमानित अगले महीने फरवरी में द राजा साहब को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है और जागरण भी द राजा साहब की ओटीटी रिलीज डेट की फिलहाल पुष्टि नहीं करता है। लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कि एक सफल फिल्म रिलीज के 45-60 दिनों के अंतराल में ओटीटी पर आ जाती है।
खबरें और भी

द राजा साहब तो फिर एक फ्लॉप फिल्म है। ऐसे में इसकी ओटीटी रिलीज जल्द ही देखने को मिल सकती है। बता दें कि प्रभास की द राजा साहब से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन ये मूवी मनोरंजन और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने में विफल रही है।
द राजा साहब की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो द राजा साहब ने रिलीज के 12 दिनों के भीतर अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जो इसके बजट और अभिनेता प्रभास के स्टारडम को मद्देनजर रखते हुए काफी कम आंका जा रहा है। कोई मोई की रिपोर्ट्स की मानें तो द राजा साहब की अनुमानित कुल लागत 400 करोड़ के आस-पास था।