विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OTT के साथ 235 करोड़ की Toxic की डील, थिएटर्स के बाद कब और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी Yash की फिल्म? खुल गया सस्पेंस

Updated: Fri, 28 Aug 2026 10:39 AM (IST)

टॉक्सिक को सिनेमाघरों में रिलीज करते हुए मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज को छुपाकर रखा हुआ था, लेकिन अब इस ...और पढ़ें

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी टॉक्सिक/ फोटो- Instagram

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी टॉक्सिक/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं टॉक्सिक?

  2. 235 करोड़ में इस OTT प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

  3. दो दिनों में यश की फिल्म का भर गया है खाता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की फिल्म टॉक्सिक: अ फेयरीटेल ग्रोन अप्स (Toxic) बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त गदर मचा रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म आलोचनाओं के बावजूद जवान और आदिपुरुष जैसी कई बड़ी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है। 

किसी भी फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले उसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर ऑडियंस बैचेन रहती है। आम तौर पर जब कोई मूवी रिलीज होती है, उस समय ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का पता चल जाता है, लेकिन टॉक्सिक के मेकर्स ने इसे सस्पेंस ही रखा। हालांकि, यश की फिल्म की OTT डील कितने करोड़ की हुई है और यह किस प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। ये सभी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।

OTT प्लेटफॉर्म के साथ टॉक्सिक की कितने करोड़ की हुई डील?

केवीएन प्रोडक्शन में बनी फिल्म टॉक्सिक का बजट लगभग 500 से 1000 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक से लेकर वीएफएक्स और अन्य सीन्स पर मेकर्स ने भारी-भरकम पैसा पानी की तरह बहाया है। इस फिल्म से साउथ सिनेमा के स्टार यश सिर्फ एक्टर के रूप में नहीं, बल्कि को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं। अब फिल्मीबीट की रिपोर्ट्स की मानें तो, टॉक्सिक की ओटीटी डील बहुत ही अच्छी रही है। गैंगस्टर ड्रामा फिल्म के सभी भाषाओं के OTT राइट्स कुल 235 करोड़ में बिके हैं।

Untitled design (82)

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी टॉक्सिक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक टॉक्सिक के लिए भारी-भरकम कीमत चुकाई है, वह कोई और नहीं, बल्कि ZEE5 है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद OTT पर ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी। आम तौर पर अगर कोई फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर एवरेज परफॉर्म कर रही है, तो वह डेढ़ महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। हालांकि, फिल्म का अगर बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस चल रहा है, तो उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने में 10 हफ्ते भी लग सकते हैं। 

Screenshot 2026-08-28 081747

टॉक्सिक को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी अच्छी मिली है, क्योंकि मूवी ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ से खाता खोला। वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन ही 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया। दो दिनों में फिल्म ने अपने बजट में से 190 करोड़ पहले से ही रिकवर कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- विदेशों में फैली Toxic की दहशत, 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड; दूसरे दिन का कलेक्शन जान उड़ेंगे तोते

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर आया Toxic का तूफान, दूसरे ही दिन यश की फिल्म ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा