Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming OTT Releases: 'द इन्फ्लुएंसर' से लेकर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' तक, ओटीटी पर दोगुना होगा मनोरंजन

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 04:45 PM (GMT+05:30)

    डिजिटल प्लेटफॉर्म ओटीटी पर हर बार की तरह इस बार भी कई धमाकेदार कंटेंट रिलीज होंगे। इस वीक तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) की फिल्म रिलीज ...और पढ़ें

    अपकमिंग ओटीटी रिलीज 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'ग्यारह ग्यारह'
    अपकमिंग ओटीटी रिलीज 'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'ग्यारह ग्यारह'

    HighLights

    1. इस वीक रिलीज हो रही विक्रांत मेसी की फिल्म
    2. अनसुलझी गुत्थी सुलझाएंगे राघव जुयाल
    3. 'मुन्ना भैया' की सीरीज भी देगी दस्तक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर हर हफ्ते एंटरटेनमेंट का भरपूर पैकेज रिलीज होता है। फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, मनोरंजन का ये पिटारा यहीं समाप्त नहीं होता। इस हफ्ते कुछ सीरियल भी दस्तक देंगे। अगर आपने अपनी ओटीटी वॉच लिस्ट को अभी तक अपडेट नहीं किया है, तो भी आपको कहीं जाने की जरूरत नही है। इस वीक सोमवार से अगले रविवार तक रिलीज होने वाले कंटेंट की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

    ये तीज बड़ी है मस्त मस्त

    'ये तीज बड़ी है मस्त मस्त' तीज स्पेशल त्योहार से सजा शो है। अगर आप स्टार्स से जुड़े फंक्शन को देखने की इच्छा रखते हैं, तो इस शो को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

    रिलीज डेट- 5 अगस्त

    कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार 

    द इन्फ्लुएंसर

    ये शो ऐसे इन्फुएंसर्स के बारे में है, जो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस हैं। इन्हें एक टास्क के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना है। जो भी ऐसा करेगा, उसे भारी भरकम प्राइज मनी मिलेगी।

    रिलीज डेट- 6 अगस्त

    कहा देखें- नेटफ्लिक्स

    यह भी पढ़ें: Web Series In August 2024: अगस्त होगा मस्त, इन 16 सीरीज के साथ 'चमक' उठेंगे ओटीटी प्लेटफॉर्म

    लोलो एंड द किड

    ये शो एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति और बच्चे की कहानी है। दोनों की एक दूसरे से दोस्ती हो जाती है और फिर ये मिलकर एक अमीर आदमी को लूटने की योजना बनाते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब इनके सामने लाइफ की अलग-अलग प्रॉयर्टी होती है और ये एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते।

    खबरें और भी

    रिलीज डेट- 7 अगस्त

    कहां देखें - नेटफ्लिक्स

    एडवोकेट अंजलि अवस्थी

    अंजलि अवस्थी नाम की वकील अपने करियर में स्ट्रगल कर रही होती है, लेकिन सिस्टम के आगे हार मानने को तैयार भी नहीं। शो में उसे गुंडों के खिलाफ केस लड़ते दिखाया जाएगा।

    रिलीज डेट- 8 अगस्त

    कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    शाहमारन: सीजन 2

    यह फैंटसी ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक यंग लेडी की मुलाकात उसके सोलमेट से होती है। दोनों एक साथ कई मुसीबतों का सामना करते हैं, जो उनके साथ-साथ मानवता का भविष्य भी तय करेगा।

    रिलीज डेट- 8 अगस्त

    कहां देखें- नेटफ्लिक्स

    द अम्ब्रेला एकेडमी: सीजन 4

    ये ओटीटी की मोस्ट अवेटिंज सीरिज में से एक है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें रहने वाले भाई बहन सुपरहीरो हैं, लेकिन अपने पिता की मौत का कारण नहीं जानते। जितना वह इसकी सच्चाई जानने के लिए आगे बढ़ते हैं, उतनी ही उलझन में फंसते चले जाते हैं।

    रिलीज डेट- 8 अगस्त

    कहां देखें- नेटफ्लिक्स

    ग्यारह ग्यारह

    करण जौहर और गुनीत मोंगा की 'ग्यारह ग्यारह' इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। यह मिस्ट्री से भरी फिल्म है, जिसमें एक जनरेशन का पुलिस ऑफिसर अंजाने में दूसरे जनरेशन के ऑफिसर ने वॉकी टॉकी पर बात कर रहा होता है। इस खुफिया वॉकी टॉकी से जुड़े कई राज हैं, जिसका खुलासा इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

    रिलीज डेट- 9 अगस्त

    कहां देखें- जी5

    लाइफ हिल गई

    मु्न्ना भैया को ओटीटी पर मिस करने वाले इस शो में उन्हें कॉमेडी और ढेर सारी मेहनत करते देख सकते हैं। 'लाइफ हिल गई' दो ऐसे भाई बहन की कहानी है, जिन्हें उनके दादा जी ने होटल को बचाने का टास्क दिया है। जो भी ये टास्क जीतेगा, उसे उसके दादा की पूरी संपत्ति मिलेगी।

    रिलीज डेट- 9 अगस्त

    कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    फिर आई हसीन दिलरुबा

    विक्रांत मेसी और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की लव स्टोरी से सजी 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की कहानी इस बार ताज नगरी में दिखाई जाएगी। इस धमाकेदार फिल्म के ट्रेलर ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस बार मूवी में सनी कौशल की भी एंट्री दिखेगी, जिनके तापसी के साथ कई हॉट सीन हैं।

    रिलीज डेट- 9 अगस्त

    कहां देखें- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

    रोमांस इन द हाउस

    इस सीरीज में एक बैंकरप्ट व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। मगर 14 साल बाद वह अपनी तलाकशुदा पत्नी और बेटी से मिलिनयर मैन के रूप में मिलता है। 

    रिलीज डेट- 10 अगस्त

    कहां देखें- नेटफ्लिक्स

    यह भी पढ़ें: Indian 2 On OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आ रही कमल हासन की 'इंडियन 2', कब और कहां होगी रिलीज