Upcoming Releases: महा मनोरंजन से भरपूर रहेगा हफ्ता, थिएटर्स से ओटीटी तक रिलीज होंगी ये नई मूवीज-सीरीज
हर वीक की तरह इस बार भी सिनेमा जगत की तरफ से एक से बढ़कर एक नई फिल्म और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है। ...और पढ़ें
-1776073484496_m.webp)
अपकमिंग लेटेस्ट थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
इस वीक ओटीटी पर आएंगे ये थ्रिलर
बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी नई फिल्म
पूरे वीक भरपूर रहेगा मनोरंजन का खेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल के तीसरे सप्ताह की शुरुआत आज से हो गई है। हर वीक की तरह इस बार भी मनोरंजन जगत की लेटेस्ट रिलीज पर सिनेप्रेमियों की नजरें बनी हुई हैं, जिनके जरिए उनका ये हफ्ता भी एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेगा।
इस आधार पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि 13 से लेकर 19 अप्रैल तक वे कौन-कौ सी नई फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिनमें सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक रिलीज किया जाएगा। आइए वीकली अपकमिंग लेटेस्ट रिलीज की लिस्ट को यहां चेक करते हैं-
टोस्टर (Toaster)
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की जोड़ी हिट- द फर्स्ट केस के बाद एक बार फिर से सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही है। इस बार ये दोनों फिल्म टोस्टर में नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। क्राइम कॉमेडी के तौर पर टोस्टर की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है। बता दें कि 15 अप्रैल को ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।
-1776073377869.jpg)
यह भी पढ़ें- Zee 5 पर ट्रेंड कर रही 1 घंटे 41 मिनट की मर्डर मिस्ट्री, रहस्मयी कहानी ने जीता फैंस का दिल
भूत बंगला (Bhooth Bangla)
सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मूवी भूत बंगला भी इस सप्ताह में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 16 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अक्षय के अलावा अभिनेता परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे कलाकार नजर आएंगे।
खबरें और भी
-1776073387544.jpg)
मटका किंग (Matka King)
लंबे समय से एक्टर विजय वर्मा की वेब सीरीज मटका किंग की चर्चा चल रही है। हाल ही में इस सीरीज का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी क्लियर हुई है। जिसके आधार पर 17 अप्रैल को मटका किंग ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी।
-1776073405751.jpg)
द ममी (The Mummy)
हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी द मम्मी अब नए अवतार में वापसी करने के लिए तैयार है। निर्देशक ली क्रोनिन के निर्देशन में बनने वाली द मम्मी को इस वीक 17 अप्रैल यानी शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है।
-1776073414197.jpg)
अस्सी (Assi)
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म अस्सी सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म अस्सी को 17 अप्रैल के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

दो दीवाने शहर में (Do Deewane Seher Mein)
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक पिल्म दो दीवाने शहर में भी इस वीक की अपकमिंग रिलीज की लिस्ट में शुमार है। 17 अप्रैल से ये मूवी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।
-1776073430686.jpg)
यूफोरिया 3 (Euphoria Season 3)
हॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार जैंडाया स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज यूफोरिया अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रही है। 19 अप्रैल से यूफोरिया का सीजन 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
-1776073440392.jpg)