Upcoming Releases: महा मनोरंजन से भरपूर रहेगा हफ्ता, ओटीटी से थिएटर्स तक रिलीज होंगे नए थ्रिलर
अगस्त के पहले हफ्ते में ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक एक से बढ़कर एक नई मूवी और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है। ...और पढ़ें

अपकमिंग रिलीज लिस्ट (फोटो क्रेडिट- जागरण)
HighLights
ओटीटी पर आ रही हैं ये नई वेब सीरीज
थिएटर्स में धमाल मचाएंगी ये फिल्में
पूरे वीक फैंस को मिलेगा भरपूर मनोरंजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से हर सप्ताह एक ने एक नया थ्रिलर रिलीज किया जाता है, जिनकी लिस्ट काफी लंबी रहती है। इसी आधार पर आज हम आपको वीकली अपकमिंग लेटेस्ट रिलीज की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनमें इस हफ्ते ओटीटी से लेकर थिएटर्स तक रिलीज होने वालीं नई वेब सीरीज और फिल्मों के नाम शामिल रहेंगे। आइए जानते हैं कि सूची में कौन-कौन से लेटेस्ट थ्रिलर मौजूद हैं-
उयिर (Uyir)
अगर आप सस्पेंस और पुलिस इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर को देखना पसंद करते हैं तो अगस्त के पहले सप्ताह की शुरुआत सिनेमा के इसी जॉनर से होने जा रही है। दरअसल मलयालम सिनेमा की फिल्म उयिर से होगी, जिसका निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया है। फिल्म की कहानी में काफी रोमांच और सस्पेंस भरा हुआ है, जो आपको हैरान करेगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर 4 अगस्त से इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच है 150 मिनट की साइको थ्रिलर, IMDb से मिली है 8.2 रेटिंग; सस्पेंस है भरपूर
Sterling Point (स्टार्लिंग प्वाइंट)
अंग्रेजी सिनेमा की तरफ से इस वीक स्टार्लिंग प्वाइंट नाम एक फैमिली ड्रामा वेब सीरीज को रिलीज किया जाएगा। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 5 अगस्त से मौजूद रहेगी। इसमें एक ऐसे पिता की कहानी को दर्शाया गया है, जो दो जुड़वा बच्चों को गोद लेता है और उसको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar)
इस वीक अगर किसी वेब सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो उसका नाम ऑपरेशन सफेद सागर है। जिम्मी शेरगिल और सिद्धार्थ जैसे तमाम अभिनेताओं से सजी ये देशभक्ति वॉर ड्रामा सीरीज 7 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर (Netflix) स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
खबरें और भी

मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga)
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब निर्देशक इम्तियाज अली की लव स्टोरी ड्रामा फिल्म मैं वापस आऊंगा ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 7 अगस्त 2026 से आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। मैं वापस आऊंगा में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है।

ओह माय डॉग (Ohh My Dog)
हिंदी सिनेमा की सफल मूवी फ्रेंचाइजी ओह माय गॉड जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक अमित राय इस बार जानवरों से संबंधित एक अनोखी कहानी वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिनमें पालतू और आवारा कुत्तों की कहानी को केंद्र में रखा गया। फिल्म का टाइटल ओह माय डॉग है, जिसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में मौजूद हैं। 7 अगस्त को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आर्यभट्ट का जीरो (Aryabhatt Ka Zero)
फिल्म यारियां से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता हिमांश कोहली लेटेस्ट फिल्म आर्यभट्ट का जीरो से वापसी करने के लिए तैयार हैं। ये मूवी 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इसका निर्देशन हिंदी सिनेमा के डायरेक्टर कमल चंद्रा ने किया है।
-1785733809213.jpg)
लेनिन (Lenin)
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता अखिल अक्कीनेनी की कमबैक फिल्म लेनिन ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में मेकर्स की तरफ से इसकी ओटीटी रिलीज का एलान किया गया है, जिसके आधार पर 7 अगस्त से आप लेनिन को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर देख सकते हैं।
