ट्रेन टिकट स्कैम का पर्दाफाश करेंगे 'मुन्ना भैया', OTT पर कब और कहां रिलीज होगी नई सीरीज?
सिनेमा जगत के दमदार अभिनेता दिव्येंदु शर्मा आने वाले समय में वेब सीरीज वेटिंग है में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें
-1779265923475_m.webp)
एक्टर दिव्येंदु शर्मा (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
वेटिंग है वेब सीरीज में दिखेंगे दिव्येंदु शर्मा
रेलवे टिकट की धांधली पर बेस्ड होगी सीरीज
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर की जाएगी स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भैया का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) को भला कौन नहीं जानता। अपने दमदार अभिनय के दम पर फैंस का दिल जीतने वाले दिव्येंदु की फिल्मों और वेब सीरीज का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।
मौजूदा समय में एक नई वेब सीरीज वेटिंग है (Waiting Hai) को लेकर दिव्येंदु शर्मा का नाम चर्चा में बना हुआ है, जो एक गंभीर मुद्दे की कहानी को दर्शाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिव्येंदु ये सीरीज ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम की जाएगी।
दिव्येंदु शर्मा की अगली सीरीज वेटिंग है
आम जनमानस की समस्याओं से जुड़ी कहानियों को सिनेमा में अक्सर दिखाया जाता रहा है, जिसमें कई किस्म की धांधली के किस्से भी शामिल हैं। वर्तमान में लोगों के लिए ट्रेन के तत्काल आरक्षित टिकट पाना भी एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में फिल्म सत्यप्रेम की कथा के निर्देशक समीर विद्वांस ने इस विषय पर वेब सीरीज वेटिंग है बनाई है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर छा गई 7 एपिसोड की Mystery Thriller, रिलीज होते ही बन गई OTT की नंबर-1 सीरीज

इस शो में अभिनेता दिव्येंदु शर्मा के साथ यशपाल शर्मा, भुवन अरोड़ा, कुमुद मिश्रा, हर्षिता गौर और विजय मौर्या जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में होंगे। वेटिंग है वेब सीरीज को जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर प्रदर्शित किया जाएगा। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। यह शो तत्काल ट्रेन टिकट के आरक्षण में होने वाली धांधली पर आधारित है।
खबरें और भी

माना जा रह है कि वेटिंग है सीरीज के निर्माताओं की तरफ से जल्द ही इस शो की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। बता दें कि दिव्येंदु शर्मा की इस अपकमिंग वेब सीरीज के लिए फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इन मूवीज में नजर आएंगे दिव्येंदु शर्मा
गौर किया जाए दिव्येंदु शर्मा के आने वाले प्रोजेक्ट की तरफ तो उसमें सिर्फ वेटिंग है का नाम ही नहीं शामिल है, बल्कि बड़े पर्दे पर कई मूवीज में भी एक्टर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जिनमें साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेड्डी और मिर्जापुर: द मूवी के नाम शामिल हैं।