Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honey Singh Famous: 'कहानी अर्श से फर्श की, OTT पर कब और कहां रिलीज होगी हनी सिंह की फिल्म?

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 06:36 PM (IST)

    Yo Yo Honey Singh Famous OTT Release सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है। इ ...और पढ़ें

    सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Photo Credit- T Series)
    सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Photo Credit- T Series)

    HighLights

    1. ओटीटी पर आएगी हनी सिंह की फिल्म
    2. डाक्युमेंट्री में खुलेंगे कई अनसुने राज
    3. रिलीज हुआ था रैपर की फिल्म का ट्रेलर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगर और रैपर की दुनिया के सरताज यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। साल 2006 से लेकर अब तक हनी सिंह अपने शानदार गानों पर फैंस को झूमने पर मजबूर करते हैं। लेकिन बीते समय में विवादों को लेकर भी यो यो का नाम लगातार चर्चा में रहा है। लंबे ब्रेक के बाद हाल ही में उन्होंने बतौर सिंगर और रैपर जोरदार कमबैक भी किया है। 

    इन सबको मद्देनजर रखते हुए हनी सिंह की लाइफ पर बेस्ड डॉक्युमेंट्री फिल्म यो यो हनी सिंह फेमस (Yo Yo Honey Singh Famous) ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए जानते हैं कि उनकी ये फिल्म कब और कहां आएगी। 

    कब और कहां स्ट्रीम होगी हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री

    हाल ही में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) की तरफ से यो यो हनी सिंह फेमस डॉक्युमेंट्री की आधिकारिक एलान किया गया था। एक दिन पहले इस डॉक्यु-मूवी का शानदार ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है, जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से सराहना मिल रही है। हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। 

    ये भी पढ़ें- एक साल बाद Yo Yo Honey Singh को आई छोटी बहन की याद, अचानक से मिलने पहुंचे मेलबर्न

    फोटो क्रेडिट- नेटफ्लिक्स

    गौर करें यो यो हनी सिंह फेमस डॉक्युमेंट्री फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो 20 दिसंबर को रैपर की ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। 

    खबरें और भी

    डॉक्युमेंट्री में खुलेंगे कई राज

    जब किसी सेलेब्स की लाइफ पर बेस्ड कोई डॉक्युमेंट्री फिल्म या सीरीज बनाई जाती है तो उसमें उनके जीवन का सार दिखाया जाता है। ठीक इसी तरह से हनी सिंह की इस मूवी में भी आपको सबकुछ नजर आएगा। साथ ही उनके अचानक से गायब होने और कमबैक को लेकर कई राज भी खुलेंगे। ट्रेलर को देखकर ये साफ होता है कि यो यो हनी सिंह फेमस में रैपर के अर्श से फर्श और फिर पहचान बनाने के सफर को बखूबी दर्शाया जाएगा।

    सलमान खान की दिखी झलक 

    सिंगर और रैपर हनी सिंह की डॉक्युमेंट्री फिल्म में आपको सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की भी झलक देखने को मिलेगी। सलमान हनी की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि साल 2014 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक में यार न मिले गाने को गाया था। मूवी की तरह ये गीत भी काफी पॉपुलर हुआ था।

    ये भी पढ़ें- Honey Singh ने बादशाह के रैप का उड़ाया मजाक? कहा- 'ऐसे लिरिक्स लिखवाने हैं'