Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Board 10th Results 2026: मजदूर की बेटी ने बिहार टॉप-10 में बनाई जगह, सेल्फ स्टडी के दम पर लहराया परचम

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 03:40 PM (IST)

    Bhagalpur News: संत उच्च विद्यालय घोघा की छात्रा अंशु प्रिया ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक प्राप्त कर राज्य में सातवां स्थान हासिल किया ह ...और पढ़ें

    भागलपुर की अंशु प्रिया। फोटो जागरण

    भागलपुर की अंशु प्रिया। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, घोघा। bihar board 10th result 2026 Topper: मेहनत, लगन और सपनों की ताकत क्या होती है, इसका जीवंत उदाहरण बनी हैं भागलपुर जिले की संत उच्च विद्यालय घोघा की छात्रा अंशु प्रिया। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के घोषित परिणाम में अंशु ने 484 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर की सूची में सातवां स्थान हासिल किया है।

    इस उपलब्धि से पूरे घोघा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। घोघा पंचायत के ब्रह्मचारी टोला गांव निवासी अंशु प्रिया एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मनोज मंडल किसान मजदूर हैं, जो कठिन परिश्रम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता रूबी देवी एक गृहिणी हैं।

    सीमित संसाधनों के बावजूद अंशु ने अपने सपनों को कभी छोटा नहीं होने दिया। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के लोग बेटी की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

    अंशु की सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के आगे छोटी पड़ जाती हैं। अंशु प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और अनुशासन को दिया।

    उन्होंने बताया कि वह रोजाना देर रात तक पढ़ाई करती थीं और मात्र चार घंटे की नींद लेकर सुबह चार बजे फिर से पढ़ाई में जुट जाती थीं। खास बात यह है कि उन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि ‘दिशा ऑनलाइन’ के माध्यम से अपनी तैयारी पूरी की।

    खबरें और भी

    आईपीएस बनना चाहती है अंशु

    भविष्य को लेकर अंशु का सपना बड़ा है। वह आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस सोच में उनके संघर्ष और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना साफ झलकती है।

    वहीं, माता रूबी देवी ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने कभी बेटी पर पढ़ाई का दबाव नहीं डाला। अंशु हमेशा से ही मेहनती और लगनशील रही है। आज उसकी सफलता ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026: बिहार टॉप 10 में भागलपुर की 2 साल बाद वापसी, अंशु-अंकुश ने हासिल किया 7वां स्थान

    यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Topper: शिवहर के प्राइवेट शिक्षक के बेटे अंकुश ने मैट्रिक में स्टेट टॉप 10 में बनाई जगह